For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: शानदार अर्धशतक जड़कर पृथ्वी शॉ ने फिर मचाया धमाल, दिग्गजों की इस लिस्ट में हुए शामिल


नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान भारत के सामने 311 रनों का लक्ष्य दिया। ऐसे में भारत की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो एक बार फिर केएल राहुल ने सभी की उम्मीदों को तोड़ दिया और महज 4 रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि इस मुकाबले में भी पिछले मैच में डेब्यू करने वाले शॉ एक बार फिर अलग ही अंदाज में नजर आए और उन्होंने 70 रनों की आतिशी पारी खेली । 8 चौकों और 1 छक्के के मदद से शॉ ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ-साथ शॉ के नाम इस मुकाबले में भी शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

ये भी पढ़ें- विदेशी दौरों पर पत्नी के साथ फुल टाइम रहने की 'विराट' सलाह पर बीसीसीआई ने दिया ये बड़ा फैसला

 दिग्गजों की लिस्ट में शॉः

दिग्गजों की लिस्ट में शॉः

इस मुकाबले में शॉ ने 70 रनों की पारी खेली और एक खास क्लब में अपना नाम शामिल करा लिया है। पृथ्वी शॉ टेस्ट क्रिकेट की अपनी पहली दो पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले भारत के 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले दिलावर हुसैन, कृपाल सिंह, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना, और रोहित शर्मा ये कारनामा कर चुके हैं।

 डेब्यू में भी मचाया था धमालः

डेब्यू में भी मचाया था धमालः

राजकोट में खेले गए अपने पहले इंटरनेशनल मैच में पृथ्वी शॉ ने धमाल मचाते हुए शानदार 134 रनों की पारी खेली थी और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं उनके घरेलू क्रिकेट पर भी नजर डालें तो इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने रणजी हो या घरेलू मुकाबले, अपने पहले मैच में धमाल मचाते ही है।

 ये है भारत की स्थितिः

ये है भारत की स्थितिः

बता दें कि इस मुकाबले में भारत 311 रनों का पीछा करते हुए खबर लिखे जाने तक 4 विकेट खोकर 165 रन बना चुका है। वहीं कप्तान कोहली भी अपने अर्धशतक से चूक गए और अब मैदान पर पंत और रहाणे की जोड़ी मौजूद है । देखना होगा कि ये किस तरह का धमाल मचाते हैं, और भारत इस टेस्ट में किस तरह का प्रदर्शन करता है।

ये भी पढ़ें- Metoo: नौकरी चाहिए तो 'करो कुछ ऐसा', बीसीसीआई के सीईओ पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप

Story first published: Saturday, October 13, 2018, 15:03 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+