For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पृथ्वी शॉ को बधाई देना इन कंपनियों को पड़ा भारी, क्रिकेटर ने थमाया 1 करोड़ का नोटिस


नई दिल्ली। जब हुनर का सिक्का बोलता है तो बड़े-बड़े लोग आपके इस हुनर को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, आपकी पहचान को अपनी पहचान देकर आपसे फायदा उठाना चाहते हैं। वहीं, जब कोई खिलाड़ी मैदान में अपने जलवे बिखेरता है तो रातोंरात वह सेलिब्रेटी बन जाता है, बड़ी-बड़ी कंपनियां और लोग उसे अपने साथ साझेदार बनाते हैं। अभी हाल ही में ऐसा एक उदाहरण क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिला जब भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले और डेब्यू मैच में बतौर सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ ने शतक जड़कर धमाल मचाया था। इस पहली अंतरराष्ट्रीय शतकीय पारी में शॉ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं इसके बाद तमाम प्रशंसकों और कंपनियों की तरफ से अनगिनत बधाई संदेश मिले। हालांकि वहीं दो कंपनियों को यह बधाई देना भारी पड़ गया और उन्हें 1 करोड़ का कानूनी नोटिस थमा दिया गया है।

ये भी पढ़ें-16 दिसंबर को ही क्यों शादी रचाएंगी सायना नेहवाल, खुद खोला राज

 स्विगी और फ्रीचार्ज को पड़ा भारीः

स्विगी और फ्रीचार्ज को पड़ा भारीः

बता दें कि शॉ के लिए प्रफेशनल मैनेजमेंट का काम करने वाली स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनी बेसलाइन वेंचर्स की तरफ से इन दोनों कंपनियों को कानूनी नोटिस भेजा गया है और दोनों से एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया है। बेसलाइन का आरोप है कि इन दोनों कंपनियों ने अपने ऑफिशिल ट्विटर पेज पर किए गए ट्वीट में शॉ के नाम के साथ क्रिएटिव्स का इस्तेमाल किया है, और उनकी शोहरत को भुनाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि यर के नाम का इस्तेमाल करना बेसलाइन के एक्सक्लूसिव राइट्स का उल्लंघन और ट्रेडमार्क्स एक्ट 1996 का उल्लंघन है।

 स्विगी ने दी सफाईः

स्विगी ने दी सफाईः

स्विगी के स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'दूसरी पार्टी ने पूरे नोटिस में अपने क्लाइंट के किसी ट्रेडमार्क राइट का जिक्र नहीं किया है। हमारा मानना है कि नोटिस गलत तथ्यों के आधार पर भेजा गया है और उसमें किसी नियम का उल्लंघन का मामला नहीं बनता है। यह कंपनी की तरफ से साफ मन से उठाया गया कदम था। कंपनी के तौर पर हमें भी पृथ्वी शॉ और उनके पहले ही टेस्ट मैच में सेंचुरी बनाने पर गर्व है।

 शॉ ने डेब्यू मैच में किया था धमालः

शॉ ने डेब्यू मैच में किया था धमालः

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में शॉ ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था। वहीं, इस पहले ही मुकाबले में उन्होंने धमाल मचाते हुए शानदार शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बता दें कि 18 वर्षीय शॉ ने रणजी और दिलीप ट्रॉफी में भी डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। ऐसे में शॉ से क्रिकेट दिग्गजों और फैंस को खासा उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें- जब एमएस धोनी के इस 'फरमान' से भावुक हो गए थे खलील अहमद, खुद खोला राज

Story first published: Monday, October 8, 2018, 17:03 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+