विदेशी दौरों ने भारतीय U-19 टीम को बनाया मजबूत, द्रविड़ ने सिखाई तकनीक

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में संपन्न हुए अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और उपविजेता बनी, भारतीय टीम को फाइनल मैच में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैन्स का दिल भी जीता। इस बीच भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने विश्व कप के दौरान अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिये नेशनल क्रिकेट अकादमी के चीफ राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई की तारीफ की है। सोशल मीडिया एप हेलो पर लाइव चैट के दौरान प्रियम गर्ग ने भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के पीछे इंडिया ए और अंडर-19 टीमों के लिये विदेशी दौरों का आयोजन कराना बताया।

प्रियम गर्ग ने बीसीसीआई और राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने इसके लिये शुरुआती कदम उठाये थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनका पूरा साथ दिया। मुझे लगता है कि इंडिया ए और अंडर-19 टीम को विदेशी दौरे पर भेजने का फैैसला काफी शानदार साबित हुआ है।

और पढ़ें: ICC ने 10 जून तक टाला T20 विश्व कप के भविष्य का फैसला, IPL 2020 पर भी सांसे अटकी

इस दौरान प्रियम ने भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की और कहा कि वह मैदान पर काफी आसानी से खेलते नजर आते हैं। वह जिस तरह से क्रीज का इस्तेमाल करते हैं, वह किसी भी युवा खिलाड़ी के लिये प्रेरणादायी है। अगर कोई खिलाड़ी कोहली की तरह क्रीज का अच्छा इस्तेमाल और बेहतरीन फुटवर्क करना सीख जाये तो वह भी एक कामयाब खिलाड़ी बन सकता है।

प्रियम ने इस दौरान अपनी गली क्रिकेट के दिनों को याद करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान वह घर की छत पर वन टिप कैच (एक टप्पा लगने के बाद एक हाथ के गेंद को पकड़ने पर बल्लेबाज को आउट माना जाता है) के मैच खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि इस खेल में वह काफी माहिर हो गये हैं और सबसे ज्यादा 85 रन भी बनाये हैं।

और पढ़ें: सौरव गांगुली के लिये आई अच्छी खबर, शशांक मनोहर की कुर्सी जाना हुआ तय

उल्लेखनीय है कि लाइव चैट के दौरान प्रियम ने बेंगलुरु में अंडर 19 टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा ' मैं राहुल द्रविड़ सर से पहली बार बेंगलुरु के एक होटल में मिला। वही हमारी पहली मीटिंग थी। राहुल सर ने मुझे प्रैक्टिस के बारे में बताया। जब मैं नेट में बैटिंग प्रैक्टिस कर रहा था तो उन्होंने मुझे बुलाकर कहा ताकत नहीं टाइमिंग का इस्तेमाल करो।'

और पढ़ें: अनुष्का शर्मा को तलाक दें विराट कोहली, जानें क्यों BJP विधायक ने की ऐसी मांग

गर्ग ने कहा कि वह पिछले चार साल से द्रविड़ के साथ हैं। उन्होंने कहा कि द्रविड़ हमेशा पूरा सपॉर्ट करते हैं और उन्होंने कभी इस बात का अहसास नहीं होने दिया कि वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं।

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 21:21 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+