For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PKL 2019: पीकेएल के इतिहास में पहली बार दिल्ली ने किया टॉप, रोमांचक मुकाबला हुआ टाई

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि दबंग दिल्ली की टीम ने लीग चरण का अंत पहले स्थान के साथ किया हो। लीग के सातवें संस्करण में शुक्रवार को यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में दिल्ली ने मुम्बा के साथ 37-37 से टाई खेला और अंकतालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली। इस मैच से पहले दिल्ली के 82 अंक थे लेकिन इस मैच के बाद उसके 85 अंक हो गए हैं और वह बंगाल वॉरियर्स को पीछे करते हुए पहले स्थान पर आ गई है। वहीं मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी दोनों टीमो के बीच शुरुआत से ही प्रतिस्पर्धा बराबरी की रही। दिल्ली ने 2-0 की बढ़त ली लेकिन मुम्बा ने तुरंत बराबरी कर ली। दिल्ली ने फिर आठवें मिनट तक स्कोर 10-5 कर लिया।

दिल्ली की टीम में आज सिर्फ कप्तान जोगिंदर नरवाल ही नहीं खेले, लेकिन टीम को उनकी कमी नहीं खली। टीम के रेडर्स और डिफेंडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई के ऊपर दबाव बनाया। मुंबई को दिल्ली ने मैच 9वें मिनट में ऑलआउट किया।

और पढ़ें: India vs South Africa Women: भारत ने फिर दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, 5 विकेट से हरा जीती सीरीज

नवीन ने एक बार फिर शानदार फॉर्म में दिखाई दिए और उनकी बदौलत ही वो मुंबई को दूसरी बार भी ऑलआउट करने के करीब आए। हालांकि अनिल ने अपनी टीम को पहले हाफ के अंत से पहले ऑलआउट होने से बचाया। यहां से दिल्ली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहले हाफ का अंत 24-13 के साथ किया।

दूसरे हाफ में नवीन कुमार ने सफल रेड के दम पर दिल्ली को 27-13 से आगे कर दिया और नवीन कुमार के दम पर दबंग दिल्ली ने दूसरे हाफ की शुरुआत में एक बार फिर मुंबई को ऑलआउट किया। इसी के साथ नवीन कुमार ने इस सीजन में अपना 20वां और लगातार 19वां सुपर 10 किया। नवीन अब पीकेएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सुपर 10 लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सीजन 5 में 19 सुपर 10 लगाए थे।

और पढ़ें: India vs South Africa: 7 हजारी क्लब में शामिल हुए विराट कोहली, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

अगले ही मिनट अभिषेक सिंह ने सफल रेड से मुंबई के खाते में एक अंक डाला। यहां से मुंबई ने लगातार अंक लेने शुरू किए। मैच में चार मिनट का समय बचा था और स्कोर दिल्ली के पक्ष में 33-28 था। एक मिनट के भीतर इस पांच अंकों के अंतर को मुंबई ने खत्म कर 34-33 तक पहुंचा दिया। दिल्ली की टीम यहां से बुरी तरह पिछड़ गई और मैच के 35वें मिनट में मुंबई ने दिल्ली को एक बार फिर ऑलआउट किया।

36वें मिनट में स्कोर 35-35 से बराबर रहा और मैच का अंत तक भी स्कोर बराबर ही रहा। दिल्ली ने बढ़त लेने के बावजूद इस मुकाबले को हाथ से जाने दिया। दिल्ली के लिए नवीन ने 12 अंक लिए। मुंबई के लिए अभिषेक ने भी सुपर-10 मारा।

Story first published: Friday, October 11, 2019, 21:41 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+