CAC के सदस्य ने बताया कैसा होना चाहिए नया हेड कोच, क्या ली जाएगी कोहली की सलाह
नई दिल्ली: सीओए ने भारतीय टीम का अगला हेड कोच चुनने की जिम्मेदारी नई क्रिकेट सलाहकार समिति को दी है। इस समिति के मुखिया कपिल देव हैं जबकि पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ और पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान शांता रंगास्वामी अन्य दो सदस्य हैं। यह तीन सदस्यीय समिति 13 या 14 अगस्त तक टीम इंडिया का नया हेड कोच चुनेगी। इसी बीच अंशुमान गायकवाड़ ने इस बारे में अपनी राय दी है कि भारतीय टीम का नया हेड कोच कैसा होना चाहिए।

ये होनी चाहिए हेड कोच की दो सबसे बड़ी खूबी-
रॉयटर्स के साथ हुई बातचीत के दौरान गायकवाड़ ने एक हेड कोच की सबसे जरूरी विशेषता बताते हुए कहा- 'आपको अच्छा मैन मैनेजर और अच्छा प्लानर होना जरूरी है।' उन्होंने ये बात रॉयटर्स से फोन पर हुई बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा ये दो पक्ष सबसे महत्वपूर्ण है। इसके बाद अन्य बहुत सारे पक्ष हैं जिनको आप विचार में ला सकते हैं। इसके साथ ही गायकवाड़ ने तकनीकी जानकारी को भी महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इसके बिना आप योजना बना ही नहीं सकते हैं। बता दें कि बीसीसीआई ने हेड कोच, बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच, फील्डिंग कोच, फीजियोथेरेपिस्ट, स्ट्रैंथ एंड कंडिशनिंग कोच और प्रशासनिक मैनेजर के पदों के लिए आवेदन दिया था।

क्या कोहली से पूछा जाएगा ?
गायकवाड़ से जब यह पूछा गया कि क्या कोच चुनने से पहले कोहली की भी राय ली जाएगी तो उन्होंने कहा ऐसा जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा- 'हम महिला टीम का कोच भी चुन चुके हैं, इसमें हमने किसी से इनपुट नहीं लिया था। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि हमको इसके लिए (कोच के लिए) बात करने की जरूरत होगी या नहीं होगी। ये सब बीसीसीआई पर निर्भर करता है..अभी हमने बीसीसीआई से इस बारे में कोई बात नहीं की है। गायकवाड़ ने माना कि भारतीय पुरुष टीम के लिए हेड कोच और अन्य कोचिंग स्टॉफ चुनना एक बड़ी जिम्मेदारी है।'
क्या रोहित को दी जानी चाहिए ODI की कप्तानी, शोएब अख्तर ने दिया यह जवाब

कोहली की पहली पसंद बने हुए हैं शास्त्री
इस मामले में भारतीय टीम के कप्तान रवि शास्त्री को एक बार फिर से अपना पसंदीदा कोच बता चुके हैं। विराट कोहली से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नई सीएसी ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है। भारतीय कप्तान ने कहा, 'सीएसी ने अभी तक मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है। रवि भाई के साथ हमने अच्छा काम किया है। सीएसी अगर मुझसे मेरी राय मांगेगी तो मैं दूंगा लेकिन अभी तक मुझसे कुछ पूछा नहीं गया है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
