गौतम गंभीर ने ICC की टेस्ट रैंकिंग पर उठाये सवाल, प्वाइंट सिस्टम को बताया बकवास
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा था। पिछले 3 सालों से टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 का ताज लिये बैठी भारतीय टीम को ताजा लिस्ट में नुकसान उठाना पड़ा और वह पहले स्थान से तीसरे स्थान पर खिसक गई। आईसीसी की ओर से टेस्ट रैंकिंग में हुए इस फेर बदल को लेकर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सवाल उठाये हैं।
और पढ़ें: शोएब अख्तर ने वीरेंद्र सहवाग को बताया झूठा, कहा- मैदान पर कभी नहीं हुई थी बाप-बेटे वाली बात
गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में वो करके दिखाया है जो कि बाकी की टीमें नहीं कर सकी हैं। भारतीय टीम ने विदेशी सरजमीं पर भी जीत हासिल की है बावजूद उसके टेस्ट रैंकिंग में उससे नं 1 का ताज छिन जाना जायज नहीं है। उल्लेखनीय है कि ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है जबकि न्यूजीलैंड की टीम दूसरे पर और भारतीय टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
और पढ़ें: जब वसीम अकरम को ड्रेसिंग रूम में पीटने वाले थे विवियन रिचर्डस, पैर पकड़ बचाई जान

ऑस्ट्रेलिया को पहला स्थान मिलने पर उठाये सवाल
गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान मिलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि उसे किस आधार पर पहला स्थान दियाय गाय।
उन्होंने कहा,' मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऑस्ट्रेलिया को किस आधार पर टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान दिया गया है, जबकि कंगारू टीम ने भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। वहीं भारतीय टीम ने न सिर्फ अपने घर में बल्कि ऑस्ट्रेलिया में भी जीत दर्ज की है। मेरे हिसाब से भारतीय टीम ने हाल के दौरे में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।'

बेकार है टेस्ट चैम्पियनशिप में प्वाइंट सिस्टम
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम पिछले 42 महीनों से टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज थी लेकिन इस महीने की शुरुआत में आईसीसी ने नये नियमों के तहत रैंकिंग में बदलाव किया और भारतीय टीम पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गई। नये रैंकिंग सिस्टम में आईसीसी ने 2016-17 के सीजन को हटा दिया था।
गंभीर ने कहा, 'नहीं, मैं भारत के तीसरे स्थान पर खिसकने से हैरान नहीं हूं। मुझे प्वाइंटस और रैंकिंग सिस्टम पर भरोसा नहीं है। शायद, टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे खराब पॉइंट सिस्टम है... आप घरेलू मैदान पर मैच जीतें या विदेशी धरती पर, आपको बराबर अंक मिलते हैं। यह बेकार है।'

भारतीय टीम को होना चाहिये था नंबर 1
गौतम गंभीर ने टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट सिस्टम को बेकार बताते हुए कहा कि मेरी नजर में भारतीय टीम को नंबर 1 होना चाहिये था।
उन्होंने कहा, 'मेरी नजर में भारतीय टीम को नंबर वन होना चाहिए था लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया... मुझे यह बात समझ नहीं आती कि आखिर किस आधार पर ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन रैंकिंग दी गई है? विदेशी धरती पर उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है, खासतौर पर भारतीय उपमहाद्वीप में। यह पॉइंट्स सिस्टम अजीब है। वहीं भारत ने विदेशी धरती पर सीरीज गंवाई हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जीती हैं। निसंदेह, वह सबसे अच्छा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने वाली टीम है। उन्होंने साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच जीता, इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीता... कई देश ऐसा नहीं कर पाए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
