For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PSL 2020: बैटिंग के दौरान मोहम्मद हाफिज ने लिया टॉयलेट ब्रेक, इमाम उल ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इस साल के शुरुआत में पाकिस्तान में आयोजित हुई पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को स्थगित कर दिया गया था जिसके बाद उसे एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। मौजूदा समय में इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ मुकाबले खेले जा रहे हैं और इसी के तहत शनिवार को लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी की टीमों के बीच टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच खेला गया। इस मैच में मोहम्मद हाफिज ने लाहौर कलंदर्स की टीम के लिये शानदार पारी खेलकर पेशावर जाल्मी पर बेहतरीन जीत हासिल की और अपनी टीम को पीएसएल के दूसरे प्लेऑफ में पहुंचाया।

हालांकि इस मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और इसको लेकर पेशावर जाल्मी के खिलाड़ी इमाद वसीम ने मोहम्मद हाफिज को बुरी तरह ट्रोल भी किया।

और पढ़ें: BCCI ने बताया कब होगा IPL 2021 का मेगा ऑक्शन, टीमों को भेजी जानकारी

पीएसएल में खेले गये इस मैच में पेशावर जाल्मी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। रनों का पीछा करते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वहीं पारी के 12वें ओवर के दौरान मोहम्मद इमरान की पहली गेंद के बाद खेल को अचानक ही कुछ देर के लिये रोक दिया गया और बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद हाफिज तेजी से ड्रेसिंग रूम की तरफ दौड़ते नजर आये।

इमरान खान ने इस गेंद पर बेन डंक का विकेट हासिल किया था जिसके बाद मोहम्मद हाफिज को ड्रेसिंग रूम की तरफ दौड़ता देख सभी हैरान रह गये। इस दौरान किसी को भी अंदाजा नहीं था कि मैदान पर क्या हो रहा है, बाद में जानकारी मिली कि मोहम्मद हाफिज टॉयलेट ब्रेक लेने के चलते ही भागते नजर आये थे।

और पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बताया IPL में क्यों सबसे ज्यादा कामयाब है मुंबई की टीम, जानें कारण

मोहम्मद हाफिज के मैदान से बाहर जाने के बाद कॉमेंट्री कर रहे रमीज राजा ने टाइम आउट में मैदान पर खड़े वहाब रियाज, इमाम उल हक और शोएब मलिक से बात की और पूछा कि 3 खिलाड़ियों से पूछा कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं।

इस सवाल का जवाब देते हुए वहाब रियाज और शोएब मलिक ने कहा, 'हम बस सिर्फ यह उम्मीद कर रहे हैं कि इमाम एक बेहतर विकेटकीपर बने।'

इस बात पर सभी हंसते नजर आये और इसको लेकर रमीज ने आगे कहा कि क्या वे हाफिज को टाइम आउट कर सकते हैं तो इस पर वहां खड़े इमाद वसीम को उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल गया। उन्होंने हाफिज को ट्रोल करते हुए कहा कि यह चीजें बहुत जरूरी हैं। वह दो ओवर से लगातार कह रहे हैं कि मुझे टॉयलेट आ रहा रहा है।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 6:10 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+