For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PSL में मुंबई इंडियंस के ग्लव्स पहनकर उतरे रदरफोर्ड, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों पाकिस्तान में पीएसएल के बचे हुए मैच खेले जा रहे हैं, जहां पर शनिवार को पाकिस्तान सुपर लीग का दूसरा प्लेऑफ मैच खेला गया। इस लीग में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले कैरिबियाई बल्लेबाज शेरफन रदरफोर्ड भी खेलने पहुंचे हैं जो कि कराची किंग्स की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं। शनिवार को खेले गये प्लेऑफ के मैच में रदरफोर्ड कराची किंग्स की ओर से जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से मिले मास्क और जैकेट पहन रखे थे।

सोशल मीडिया पर रदरफोर्ड की यह तस्वीर वायरल होने के बाद पीएसएल में उनकी टीम कराची किंग्स को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं मैच के दौरान भी रदरफोर्ड जब बल्लेबाजी करने उतरे तब भी मुंबई इंडियंस के ग्लव्स पहनकर खेलते नजर आये।

और पढ़ें: बिग बैश लीग में लागू होंगे क्रिकेट के यह 3 नये नियम, बदल देंगे क्रिकेट का चेहरा

मैच के दौरान रदरफोर्ड ने कराची किंग्स की जर्सी तो पहनी लेकिन ग्लव्स उन्होंने मुंबई इंडियंस के डाल रखे थे, जिसके बाद ट्विटर पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने रदरफोर्ड की इस तस्वीर पर मजे लेते हुए कहा कि पीएसएल खुद को आईपीएल से बड़ी लीग होने का दावा करता है लेकिन उसकी टीम के पास अपने खिलाड़ियों को देने के लिये सभी साधन उपलब्ध नहीं है। हो सकता है कि कराची किंग्स चीनी ग्ल्वस का इस्तेमाल कर रहे हों जिस पर रदरफोर्ड को विश्वास नहीं हो।

गौरतलब है कि शनिवार को खेले गये इस क्वालिफायर मैच में रदरफोर्ड ने मुल्तान सुल्तांस को हराने में अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया। मुल्तान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाये थे जिसका पीछा करता हुए कराची किंग्स ने मैच को टाई किया और सुपरओवर में ले गये। पारी के दौरान रदरफोर्ड 3 ही गेंद खेल पाये थे लेकिन सुपरओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम के लिये 11 अहम रन बनाये जिसकी वजह से बाद में कराची किंग्स की टीम जीत गई।

और पढ़ें: PSL 2020: फाइनल में पहुंची लाहौर कलंदर्स, खिताब के लिये कराची किंग्स से होगा मुकाबला

आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान मुंबई की टीम हिस्सा रहे रदरफोर्ड को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन पीएसएल में वह कराची किंग्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 22:43 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+