For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PSL 2020: फाइनल में पहुंची लाहौर कलंदर्स, खिताब के लिये कराची किंग्स से होगा मुकाबला

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इस साल की शुरुआत में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग को बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था, जिसके चलते इस लीग के आखिरी के कुछ मैच नहीं खेले जा सके थे और चैम्पियन टीम का निर्णय नहीं हो सका था। हालांकि इसके बाद अब दोबारा इस लीग के बचे हुए मैच खेले जा रहे हैं। रविवार को इसी के तहत पाकिस्तान सुपर लीग का दूसरा क्वालिफायर मैच खेला गया जिसमें लाहौर कलंदर्स की टीम ने मुल्तान सुल्तांस को 25 रनों से हराकर जीत हासिल की।

इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मैच में अब लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मुकाबला खेला जायेगा। रविवार को खेले गये इस मैच में लाहौर कलंदर्स की टीम के लिये डेविड वीज ने शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने का काम किया।

और पढ़ें: बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी मोहम्मद शाजिब ने की आत्महत्या, बन सकते थे भविष्य की टीम का हिस्सा

रविवार को हुए इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 6 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लाहौर कलंदर्स के लिये डेविड वीज ने महज 21 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली। लाहौर कलंदर्स की टीम ने आखिरी 5 ओवर में 71 रन जोड़ने का काम किया।

15 ओवर्स की समाप्ति पर लाहौर कलंदर्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 111 रन था। हालांकि यहां से शामित पटेल ने 16 गेंद में 26 रन की पारी खेली और डेविड वीड के साथ 10 बाउंड्री की मदद से 32 गेंदों में 59 रन जोड़ने का काम किया।

और पढ़ें: कोरोना में घर का खर्च चलाने के लिये डिलिवरी ब्वॉय बना यह क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

वहीं रनों का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तान्स की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज जीशान अशरफ महज 12 रन बनाकर आउट हो गये। जबकि दूसरे ओपनर ए लिथ ने 29 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। लाहौर कलंदर्स के लिये शाहिद अफरीदी को बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड करना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। उनके आउट होने के बाद मुल्तान की टीम संभल नहीं सकी और महज 19.2 ओवर में 157 रन पर सिमट गई।

डेविड वीज ने गेंदबाजी के दौरान 3 विकेट भी हासिल किये और लाहौर कलंदर्स को 25 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब पीएसएल के फाइनल मुकाबले में लाहौर कलंदर्स का मुकाबला कराची किंग्स से होगा जिसने पहले क्वॉलिफायर मैच में मुल्तान सुल्तांस को सुपर ओवर में हराकर जीत हासिल की थी।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+