For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हसन अली ने बीच में ही छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग, कहा- खेल से ज्यादा परिवार जरूरी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन को बीच में ही रोकना पड़ा था, जिसके बाद पीसीबी ने बचे हुए मैचों का आयोजन यूएई में कराया है। पीएसएल के बचे हुए मैचों के बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर वापस पाकिस्तान लौटने का फैसला किया है। हसन अली पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद युनाइटेड की ओर से खेल रहे थे और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस सीजन आगे न खेलने का फैसला किया है। हसन अली जल्द ही अबुधाबी के बायोबबल को छोड़कर वापस घर लौटते हुए नजर आयेंगे।

पीएसएल को लेकर जारी एक बयान में हसन अली ने कहा,'मैं इस्लामाबाद युनाइटेड के सभी फैन्स को यह जानकारी देना चाहूंगा कि निजी कारणों के चलते मैं पीएसएल के बचे हुए मैचों का हिस्सा नहीं बन पाउंगा। दुर्भाग्य से मुझे पीएसएल से बाहर होना पड़ रहा है। जीवन में कुछ चीजें क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और परिवार से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है।'

और पढ़ें: ENG vs NZ: एजबास्टन में कीवी गेंदबाजों ने बरपाया कहर, जीत की कगार पर न्यूजीलैंड

हसन अली ने इस्लामाबाद युनाइटेड को उनका समर्थन करने के लिये थैंक्स भी कहा और बताया कि यह टीम मेरे लिये एक परिवार की तरह है जो कि हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी रहती है। हसन अली ने पीएसएल के बचे हुए मैचों के लिये टीम को शुभकामनायें देने का काम किया।

गौरतलब है कि हसन अली के पीएसएल को बीच में छोड़कर जाने को लेकर इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने कहा कि टीम में उनकी गैरमौजूदगी काफी नुकसानदेह होने वाली है। हम चीजों को समझते हैं और जानते हैं कि कुछ चीजें खेल से ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं।

और पढ़ें: अब सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखना पड़ सकता है भारी, खिलाड़ियों पर बैन लगाने की हो रही तैयारी

उन्होंने कहा,'हम सभी हसन की स्थिति को अच्छे से समझते हैं और परिवार हमेशा ही पहले आता है। हम हसन को शुभकामनायें देते हैं कि उनके लिये जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाये। इस्लामाबाद युनाइटेड में हम हमेशा एक परिवार की तरह सबका ख्याल रखते हैं और हम आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।'

आपको बता दें कि इस्लामाबाद युनाइटेड की टीम इस समय 6 मैचों में 8 अंक हासिल कर अंकतालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है।

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 16:00 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+