टीम इंडिया को ढाई साल बाद पहली बार किसी टी-20 सीरीज में मिली हार
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच 10 फरवरी को हेमिल्टन के सेडान पॉर्क में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने करीबी जीत हासिल करते हुए भारत को 4 रनों से मात दी। भारतीय टीम यह मैच हारने के साथ ही 1-2 से सीरीज भी हार गई। इससे पहले भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम को 4-1 से मात देकर इतिहास रचा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 212 रन बनाकर भारत को बड़ा लक्ष्य दिया।

विश्व रिकॉर्ड की बराबरी से चूका भारत-
भारत इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सका। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का टी-20 सीरीज में चल रहा ना हारने का सिलसिला भी रूक गया। इस सीरीज में मिली हार से पहले भारतीय टीम पिछली 10 टी-20 सीरीज में अजेय रही थी। अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज जीत लेती तो वह लगातार 11 टी-20 सीरीज में अजेय रहने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेती।
INDVSNZ : मैच के दौरान इस महिला ने दिखाया 'पांड्या आज करके आया क्या' का पोस्टर

2017 में शुरू हुआ सिलसिला थमा-
बता दें कि पाकिस्तान के इस अजेय क्रम पर भी दक्षिण अफ्रीका ने इसी माह ब्रेक लगाया था। अफ्रीकी टीम ने पाकिस्तान को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी थी। टी-20 विश्व कप के बाद यह पाकिस्तान की टीम पहली बार टी-20 सीरीज में हारी थी। जबकि भारत ने कीवीलैंड में मिली हार से पहले पिछली 10 टी-20 सीरीज में से 8 में जीत दर्ज की थी और दो सीरीज ड्रा रही थी। भारत का यह सफर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हुआ था जो कीवी टीम ने तोड़ दिया। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी-20 1-1 से बराबरी पर ड्रा की थी।
मैदान में चारो खाने चित्त होकर गिरा यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, भारत दौरे के लिए हुआ था चयन

मुनरो-सेफर्ट ने फेरा पानी-
बता दें कि कीवी टीम ने मुनरो-सेफर्ट की दमदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 212 रन बनाए थे। सेफर्ट ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए। पूरी सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करने के चलते सेफर्ट को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया है जबकि मैच में 72 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले मुनरो को मैन ऑफ द मैच दिया गया। भारतीय गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल की जगह पर खेल रहे कुलदीप यादव ही कुछ प्रभावित कर सके। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
