पुजारा-साहा के मुरीद हुए कप्तान कोहली, दोनों को बताया बेस्ट
रांची टेस्ट। भले ही रांची टेस्ट बेनतीजा साबित हुआ लेकिन यह मैच चेतेश्वर पुजारा और रिद्धिमान साहा की बेहतरीन पारियों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। गौरतलब है कि साहा ने इस मैच में शतक (117) लगाया जबकि पुजारा ने 202 रनों की पारी खेली।
मैच के बाद मीडिया से मुखातिब हुए कोहली ने जमकर दोनों खिलाड़ियों के कसीदे पढ़े और कहा कि इन दोनों की जितनी तारीफ करूं वो कम ही है। टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन ने कहा कि पुजारा बेस्ट हैं या कहूं कि वो भारतीय बल्लेबाजी की धुरी हैं और इसे उन्होंने कई बार साबित किया है।
साहा तो दिल से भी काफी अच्छे हैं
जबकि साहा के लिए विराट ने कहा कि वो केवल ग्रेट खिलाड़ी ही नहीं बल्कि अच्छे दिल के इंसान भी हैं। मैं उनके बल्ले से रन निकलता देख सबसे अधिक खुश होता हूं। वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं और अपने हर साथी की सफलता पर खुश होते हैं। मैं खुश हूं कि वह सफल हो रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
