For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या IPL 2022 की मेगा नीलामी में केएल राहुल को रिटेन करेगी पंजाब किंग्स, टीम मालिक नेस वाडिया ने दिया जवाब

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कागज पर सबसे मजबूत और अभी तक अपने पहले खिताब के इंतजार में शामिल पंजाब किंग्स की टीम 15वें सीजन के लिये होने वाली मेगा नीलामी में फ्रैंचाइजी अपनी टीम को फिर से बनाने की ओर देखेगी। मेगा नीलामी से पहले बीसीसीआई ने अभी तक टीमों के लिये अभी तक रिटेंशन पॉलिसी जारी नहीं की है, लेकिन टीमों ने उन खिलाड़ियों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है जिन्हें रिटेशन के दौरान प्राथमिकता दी जायेगी। इसी मुद्दे को लेकर जब पंजाब किंग्स की टीम के सह मालिक नेस वाडिया से पूछा गया कि क्या उनकी टीम कप्तान केएल राहुल को रिटेन करेगी।

और पढ़ें: जानें क्यों CVC कैपिटल से छिन सकती है IPL में अहमदाबाद की टीम, ललित मोदी ने BCCI पर साधा निशाना

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में कई रिपोर्ट सामने आयी है जिसके अनुसार केएल राहुल आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ अपना करार खत्म कर सकते हैं, हालांकि यह पहली बार है जब इस मुद्दे पर किसी आधिकारिक सूत्र की तरफ से बयान आया है। वाडिया ने एनडीटीवी 24X7 के साथ बात करते हुए गोलमोल सा जवाब दिया और न तो उन्हें पक्के तौर पर रिटेन करने की बात कही है और न ही उन्हें रिलीज करने को लेकर कोई बयान दिया है।

और पढ़ें: दबाव सोखना जानती है विराट सेना, T20 WC में भारत की वापसी पर बोले युसुफ पठान

एक खिलाड़ी से नहीं बनती है पूरी टीम

एक खिलाड़ी से नहीं बनती है पूरी टीम

उन्होंने कहा,'पहले तो टीम में केएल राहुल के अलावा भी कई सारे खिलाड़ी हैं, मैंने हमेशा कहा है कि सिर्फ एक खिलाड़ी से आपकी पूरी टीम नहीं बनती है। इसके साथ ही मैं साफ कहना चाहूंगा कि हर खिलाड़ी की अपनी अहमियत है और एक चीज जो हमने सीखी है कि कैसे टूर्नामेंट के दौरान खुद को एडजस्ट और एडाप्ट कर सकते हैं। कोई भी टीम जो एक खिलाड़ी पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है, वो उस टीम के लिये बोझ बन जाता है और मेरी बात भी सही साबित करता है।'

राइट टू रिटेंशन पर क्या बोले नेस वाडिया

राइट टू रिटेंशन पर क्या बोले नेस वाडिया

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में 8 के बजाय 10 टीमें खेलती नजर आयेंगी और दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ भी खेलती नजर आयेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2022 के लिये जो नीलामी होगी वो मेगा ऑक्शन होगा और हर फ्रैंचाइजी के ज्यादातर खिलाड़ी पूल में शामिल होंगे। इसका मतलब है कि फैन्स को टीमों में बड़ा फेर बदल देखने को मिल सकता है।

केएल राहुल को रिटेन करने के सवाल पर आगे बात करते हुए वाडिया ने कहा,'मुझे लगता है कि केएल राहुल ने जो भी किया है उसमे बेहद शानदार काम किया है। 2 साल पहले उन्होंने जिन चीजों का सामना करने के बाद जिस तरह से वापसी की वह देखने लायक है और वो लगातार लय में रहने वाले खिलाड़ियों में से एक है। लेकिन जैसा कि मैंने पहले ही कहा है कि क्रिकेट की टीम 11 खिलाड़ियों से बनती है एक से नही। जहां तक राइट टू रिटेंशन का सवाल है जो भी होगा हम उसके लिये तैयार रहेंगे। यही तो आईपीएल है- हमने खुद को संभालकर परिस्थितियों के हिसाब से एडजस्ट करना सीख लिया है और कैसी भी स्थिति हो हंसते हुए आगे बढ़ते हैं।'

4 सीजन से छठे पायदान पर रहती है पंजाब किंग्स

4 सीजन से छठे पायदान पर रहती है पंजाब किंग्स

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले 4 सीजन से लगातार छठे पायदान पर समाप्त किया है जिसमें से 2 सीजन में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली है। उनकी कप्तानी में टीम ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी है, सिवाय केएल राहुल के निजी प्रदर्शन के, जिन्होंने 2020 में ऑरेंज कैप जीती थी जबकि 2021 में वह तीसरे पायदान पर थे।

Story first published: Wednesday, October 27, 2021, 22:17 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+