For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दबाव सोखना जानती है विराट सेना, T20 WC में भारत की वापसी पर बोले युसुफ पठान

नई दिल्ली। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युसुफ पठान ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद बड़ा बयान दिया है और कहा है कि पहला मैच हारने के बाद भारत को विश्वकप से बाहर मानना बहुत बड़ी भूल साबित होगी। भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप 2021 में अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को खेला था, जहां पर पाकिस्तान की टीम ने मैच के हर विभाग में विराट सेना को पछाड़ते हुए 10 विकेट से हराया था। पठान का मानना है कि भारतीय खिलाड़ी दबाव को सोखना जानते हैं और उन्हें विश्वास है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में एक बार फिर से वापसी की।

और पढ़ें: क्या T20 WC में साउथ अफ्रीका के बचे हुए मैचों में खेल पायेंगे क्विंटन डिकॉक, जानें कप्तान टेंबा बावुमा का जवाब

एक वर्चुअल मीडिया कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए युसुफ पठान ने कहा,'मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम के लिये वापसी करना मुश्किल होगा क्योंकि हमारे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सभी भारतीय खिलाड़ी मेहनत करते हैं और अच्छे से जानते हैं कि दबाव का सामना कैसे किया जाता है। हम सभी को अपनी टीम और खिलाड़ियों पर भरोसा जताना चाहिये कि वो अच्छा करेंगे। हम सिर्फ एक मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं। भारत के पास अभी भी टी20 विश्वकप 2021 के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होता है और मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम खिताब जीत कर आयेगी।'

और पढ़ें: NZ के खिलाफ मैच से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने गिनाई भारत की कमजोरी, कहा- बाहर हो सकती है विराट सेना

T10 लीग के साथ मैदान पर वापसी करेंगे युसुफ पठान

T10 लीग के साथ मैदान पर वापसी करेंगे युसुफ पठान

उल्लेखनीय है कि युसुफ पठान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब अबुधाबी में खेले जानी वाली टी10 लीग का हिस्सा बनने को तैयार हैं। युसुफ पठान ने अपने टी20 करियर में 99 विकेट हासिल किये हैं तो वहीं पर बल्लेबाजी में भी 4852 रन बनाये हैं। टी20 लीग का आगाज अबुधाबी में 19 नवंबर 2021 से होगा।

पठान ने इस पर बात करते हुए कहा,'मैं अपने फैन्स को अबुधाबी में खेले जाने वाले टी10 लीग में शानदार प्रदर्शन कर खुशियां मनाने का मौका देना चाहता हूं और इसके लिये कड़ी मेहनत कर रहा हूं। यह टूर्नामेंट मेरे लिये एक शानदार मौका है जिसमें मैं अपने फैन्स के लिये खेल सकता हूं।'

फॉर्मेट बदलने से नहीं बदलूंगा खेलने का तरीका

फॉर्मेट बदलने से नहीं बदलूंगा खेलने का तरीका

इस दौरान जब इस दिग्गज बल्लेबाज से टी10 प्रारूप में उनकी एप्रोच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,'टी10 लीग में मेरा खेलने का तरीका वही होगा जो बाकी प्रारूप में रहा है। मैं अपना नैचुरल गेम खेलने पर ध्यान दूंगा। मैं अबुधाबी की विकेट को देखकर अपनी रणनीति तैयार करूंगा। हमें टी10 प्रारूप में ज्यादा तेजी से रन बनाने की दरकार होती है और मैं उसी के अनुसार अभ्यास कर रहा हूं। परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना बहुत जरूरी होता है।'

युसुफ पठान ने आगे बात करते हुए कहा कि टी20 लीग का खेल हमेशा बड़े-बड़े शॉट लगाने और तेजी से रन बनाने का नहीं होता है।

उन्होंने कहा,'टी10 का प्रारूप मैच के किसी अन्य फॉर्मेट की तरह ही है। इस प्रारूप में कोई मैदान पर जाते ही चौके-छक्के नहीं लगा सकता क्योंकि यह टी10 मैच है। एक खिलाड़ी को परिस्थिति के हिसाब से अपनी रणनीति तैयार करनी होती है कि उसे टी10 गेम में किस तरह के शॉट लगाने हैं। एक खिलाड़ी के लिये यह काफी जरूरी है कि वो कितनी जल्दी परिस्थितियो ंको समझकर खुद की बल्लेबाजी को उसी के अनुसार ढाल ले।'

टी10 किस नंबर पर खेलना चाहते हैं युसुफ पठान

टी10 किस नंबर पर खेलना चाहते हैं युसुफ पठान

गौरतलब है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब युसुफ पठान से पूछा गया कि वो टी10 लीग में कोई खास नंबर देख रहे हैं तो युसुफ पठान ने कहा कि मैंने हर नंबर पर बल्लेबाजी की है लेकिन मैं मैच के हिसाब से ही खेलना चाहूंगा।

उन्होंने कहा,' मैंने अपने करियर के दौरान कई अलग-अलग नंबर्स पर बल्लेबाजी की है और टीम की जरूरत के हिसाब से खुद को ढाला है। मेरे खेल के लिये टी10 प्रारूप काफी मेल खाता है। हालांकि मेरा बल्लेबाजी क्रम टीम की रणनीति पर निर्भर करता है। मैं हमेशा से ही टीम के लिये किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार रहा हूं।'

Story first published: Wednesday, October 27, 2021, 20:36 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+