For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंजाब का पोलार्ड कहने पर जानें क्या बोले शाहरुख खान, कुंबले को लेकर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने एक नये अंदाज में वापसी की और नये खिलाड़ियों के साथ सीजन का आगाज किया। इस दौरान तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान ने भी पहली बार पंजाब किंग्स से जुड़ते हुए आईपीएल में डेब्यू किया। तमिलनाडु की ओर से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद इस विस्फोटक बल्लेबाज को पंजाब किंग्स की टीम ने नीलामी के दौरान 5.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ने का काम किया।

शाहरुख खान के टीम से जुड़ने के बाद पंजाब किंग्स के कोच अनिल कुंबले ने इस बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो कि निचले क्रम में आकर तेजी से रन बना सके और जरूरत पड़ने पर विस्फोटक पारियां खेल सके। कोच अनिल कुंबले ने शाहरुख खान की तुलना वेस्टइंडीज के सीमित ओवर्स के कप्तान कायरन पोलार्ड से की जो मुंबई इंडियंस के लिये यह काम बखूबी करते हुए नजर आते हैं।

और पढ़ें: माइकल वॉन के विवादित बयान पर वसीम जाफर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, सोशल मीडिया पर कर दिया ट्रोल

कोच कुंबले की तारीफ से खुद को मिली इस तारीफ को लेकर शाहरुख खान ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि वो कोच की ओर से ऐसी तारीफ सुनकर काफी खुश हैं।

'इनसाइड स्पोर्ट' से बात करते हुए शाहरुख खान ने अनिल कुंबले के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ' मेरे लिये यह बहुत बड़ी बात है कि अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने मेरी तुलना पोलार्ड के साथ की, लेकिन यह सिर्फ मेरे करियर की शुरुआत है। पोलार्ड बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और मेरी कोशिश होगी कि मैं उनके करीब पहुंच सकूं। मैं अपनी अलग पहचान बनाने पर पूरा जोर लगा रहा हूं। मैं जैसा करता हूं, वैसा ही बनना भी चाहता हूं।'

और पढ़ें: WTC फाइनल में जानें कौन है जीत का दावेदार, ICC मैचों में किसका पलड़ा रहा है भारी, देखें आंकड़े

इस बात चीत के दौरान शाहरुख खान ने कोच अनिल कुंबले और कप्तान केएल राहुल से मिले उस संदेश के बारे में भी बात की जो उन्हें आईपीएल में डेब्यू मैच की पहली पारी खेलने से पहले मिला था।

उन्होंने कहा, 'डेब्यू पारी खेलने से पहले दोनों ने मुझसे बस इतना ही कि अब तक जो तमिलनाडु के लिये करते आये हो वही काम अब पंजाब के लिये भी करो। इसमें कुछ भी बदलाव करने की जरूरत नहीं है। यहां पर कुछ भी अलग नहीं है, गेद- बॉल, मैदान सब वही है बस टीम का नाम बदला है।'

Story first published: Saturday, May 15, 2021, 17:55 [IST]
Other articles published on May 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+