For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल वॉन के विवादित बयान पर वसीम जाफर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, सोशल मीडिया पर कर दिया ट्रोल

Wasim Jaffer trolled former england captain Michael Vaughan brutally | Oneindia Sports

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन आजकल अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं, खासतौर से भारतीय क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ियों को लेकर, गुरुवार को भी वॉन ने ऐसा ही कुछ बयान दिया था, जिसको बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से विवाद छिड़ गया। माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक प्रसारणकर्ता से बात करते हुए कहा था कि अगर केन विलियमसन भारतीय होते तो उन्हें दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता लेकिन आपको विराट कोहली को ही महान बताना पड़ता है क्योंकि अगर आप सोशल मीडिया पर ऐसा नहीं कहते तो सोशल मीडिया पर आपके फॉलोअर्स में कमी आ जाती है।

माइकल वॉन की ओर से भारतीय कप्तान विराट कोहली पर तंज कसने के इस मामले पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज केन विलियमसन ने करारा जवाब दिया है और सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। वसीम जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का जिक्र करते हुए करारा जवाब दिया।

और पढ़ें: WTC फाइनल में जानें कौन है जीत का दावेदार, ICC मैचों में किसका पलड़ा रहा है भारी, देखें आंकड़े

उन्होंने लिखा,'एक्सट्रा उंगली ऋतिक रोशन के पास है लेकिन करता माइकल वॉन है।' गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अक्सर वसीम जाफर और माइकल वॉन के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती है और वसीम जाफर अपनी हाजिरजवाबी से अक्सर उन्हें ट्रोल करते नजर आते हैं।

आपको बता दें कि माइकल वॉन ने स्पार्क स्पोर्ट से बात करते हुए कहा कि अगर आप विराट कोहली को महान नहीं बताते हैं तो आपको सोशल मीडिया का सामना करना पड़ेगा तो ऐसे में आप यह कह सकते हैं कि विराट कोहली बल्लेबाजी में नहीं बल्कि क्लिक और लाइक पाने में बेस्ट हैं।

और पढ़ें: 614 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज ने क्रिकेट से लिया संन्यास, चोट ने खत्म किया करियर

जाफर ने विलियमसन को विराट कोहली की तुलना में बेहतर बल्लेबाज बताया और कहा कि दोनों के बीच बस इतना अंतर है कि विलियमसन सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं जबकि विराट कोहली के पास इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो ब्रॉन्ड एंडोर्समेंट के जरिये भारी भरकम कमाई करते हैं।

Story first published: Saturday, May 15, 2021, 17:28 [IST]
Other articles published on May 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+