For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: पंजाब के पेसर अर्शदीप सिंह ने खोला राज, बताया कैसे मिल रही है लगातार जीत

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। आईपीएल का 13वां सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के लिये हर रोज समीकरण और रोमांचक बनते नजर आ रहे हैं। खासतौर से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल के दूसरे चरण में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसने समीकरण को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। पहले 7 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिये दूसरा राउंड जबरदस्त रहा है और उसने अब तक लगातार 4 मैचों में जीत हासिल की है।

इसके साथ ही पंजाब की टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। पंजाब की टीम ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उसने प्वाइंटस टेबल में टॉप पर काबिज मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम को हराने का काम किया तो वहीं हैदराबाद के खिलाफ महज 126 रनों को बचाने में भी कामयाब रही है। जिसके बाद लगातार यह सवाल किया जा रहा है कि पंजाब की टीम में ऐसा क्या हुआ जो उसने अचानक से लगातार मैच जीतना शुरु कर दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ हार्दिक ने इयान बिशप को खास अंदाज में किया ट्रोल, वायरल हुआ Video

इस सवाल का जवाब अब पंजाब के तेज गेंदबाज और पिछले मैच के हीरो अर्शदीप सिंह ने दिया और बताया कि आखिरकार कैसे उनकी टीम को लगातार जीत मिल रही है। अर्शदीप सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ जिस तरह से उनकी टीम ने डबल सुपरओवर में जीत हासिल की उसने टीम का मनोबल काफी बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा,'हम अभी बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं और एक समय में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। सुपर ओवर में मुंबई के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। हमें विश्वास है कि टीम के लिए जो भी जरूरी है हम वह करने में सक्षम हैं। हमने केवल अपनी रणनीति के हिसाब से खेल दिखाया है और इसका हमें फायदा मिल रहा है और हमारी टीम लगातार मैचों में निर्णय को अपने पक्ष में करने में कामयाब रही है।'

और पढ़ें: BCCI ने जारी किया IPL 2020 के प्लेऑफ का शेड्यूल, जानें कब खेला जायेगा पहला क्वॉलिफायर

गौरतलब है कि पंजाब की टीम को आज शारजाह के मैदान पर कोलकाता के खिलाफ मैच खेलना है, जहां पर केकेआर की टीम 12 अंक के साथ उतर रही है और पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर प्वाइंटस टेबल में अपनी जगह और मजबूत करना चाहेगी, तो वहीं पंजाब की टीम एक भी मैच को हारने का जोखिम नहीं ले सकती।

Story first published: Monday, October 26, 2020, 18:35 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+