IND vs NZ: मार्टिन गप्टिल ने बताया ऑकलैंड में कौन था भारत की जीत का असली हीरो
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में मेन इन ब्लू ने लगातार दूसरी जीत हासिल करके सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गये दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने कीवी टीम को 7 विकेट से हराया। इससे पहले इसी मैदान पर खेले गये सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी थी।
और पढ़ें: विराट कोहली के फैसले से बर्बाद हो जायेगा केएल राहुल का करियर, कप्तान पर भड़के पूर्व विकेटकीपर
मैच में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कीवी टीम की लगातार हार का कारण बताया है। मार्टिन गप्टिल ने इस दौरान भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें डेथ ओवर्स का बेस्ट गेंदबाज बताया।
और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में जीत के बाद ट्विटर पर फिर आमने-सामने हुए जडेजा-मांजरेकर

जसप्रीत बुमराह के मुरीद हुए मार्टिन गप्टिल
मार्टिन गप्टिल ने मैच के बाद भारतीय गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि विराट सेना ने शानदार गेंदबाजी की और कीवी टीम के खिलाफ बहुत सारी डॉट बॉल फेंक कर दबाव बनाने में कामयाब रहे। मार्टिन गप्टिल ने जसप्रीत बुमराह के डेथ ओवर्स में गेंदबाजी के टैलेंट की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा, 'हम कोशिश कर रहे थे, लेकिन हम डेथ ओवर्स में दुनिया के डेथ सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे थे। उनके पास शानदार स्लोअर और बाउंसर हैं। ऐसे में उन्हें मैच से दूर रख पाना मुश्किल होता है।मैं उम्मीद करता हूं कि अगले तीन मैचों में वो खराब गेंदबाजी करेंगे।'

भारत से मिली हार के पीछे पिच है दोषी
भारत के खिलाफ ईडन पार्क में मिली दूसरी हार के बारे में बात करते हुए मार्टिन गप्टिल ने कहा कि इसके पीछे पिच का दोष है। इससे पहले खेले गए टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने 203 रन बनाए थे। पहले गेम के मुकाबले में इस बार पिच ज्यादा धीमी थी।
उन्होंने कहा, 'हमने महसूस किया कि इस बार थोड़ा अलग विकेट था। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब शुरुआत में बॉल ठीक आ रही थी। कॉलिन और मैंने सही शुरुआत की थी। लेकिन पिच धीरे-धीरे धीमी और धीमी हो रही थी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ रहा था बल्लेबाजी करना और मुश्किल होता जा रहा था। छठे ओवर में हमने अपनी लय खोई और इसके बाद हम दोबारा उठ नहीं पाए। टॉप ऑर्डर के 3-4 बल्लेबाजों में किसी को लंबी पारी खेलने की जरूरत थी। हम स्कोर को बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप नहीं कर पाए।'

भारत के लिये शानदार है अय्यर-राहुल की जोड़ी
मार्टिन गप्टिल ने भारत को दूसरे मैच में जीत दिलाने वाले श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि तीसरे विकेट के लिये उनकी साझेदारी ने हमें मैच से बाहर कर दिया।
मार्टिन गप्टिल ने कहा, 'हम जानते थे कि मैच में हमने ज्यादा रन नहीं बनाये हैं, लेकिन हमने कोशिश की। हमने शुरुआत में विकेट निकाले। पहले 6 ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने अच्छा किया। जब विराट कोहली आउट हुए, उसके बाद हमें और विकेट की जरूरत थी। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाज की। हम इन दोनों की पार्टनरशिप को तोड़ने में नाकाम रहे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
