For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: खुद अपना ही मीम शेयर कर चहल ने क्विंटन डिकॉक को किया ट्रोल, देखें फोटो

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में खेल का रोमांच अपने चरम पर है, जहां पहली बार सलामी बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा ने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है वहीं साउथ अफ्रीका की पहली पारी में बल्लेबाजी को देखकर यह साफ है कि वह आसानी से हार नहीं मानने वाले। इस बीच दर्शकों के लिए मैदान के बीच से कई ऐसे मजेदार लम्हे भी आ रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड के तौर पर वायरल हो रहे हैं। शनिवार को ऐसा ही कुछ क्विंटन डिकॉक को लेकर भी हुआ, हालांकि यह वायरल करने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। टीम के अंदर अपनी मौज-मस्ती को लेकर मशहूर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल इस सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, हालांकि बावजूद इसके उन्होंने सीरीज की बारीक से बारीक बात पर कड़ी नजर रखी है।

और पढ़ें: कमाई के मामले में 100वें नंबर पर हैं विराट कोहली, 3 गुना ज्यादा कमाते हैं NBA खिलाड़ी

सोशल मीडिया पर शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसको लेकर युजवेंद्र चहल ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। सोशल मीडिया पर डिकॉक की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें वह मैदान पर आरामदायक अंदाज में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर बिल्कुल वैसी ही है, जैसी वर्ल्ड कप के दौरान युजवेंद्र चहल की थी।

युजवेंद्र चहल की तस्वीर वर्ल्ड कप के दौरान भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान की थी। इस मैच में चहल को आराम देकर रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया था। अब चहल वाले अंदाज में ही डिकॉक की तस्वीर भी वायरल हो रही है।
युजवेंद्र चहल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'क्विनी भाई आपसे ना हो पाएगा।'

फैन्स ने जमकर किया ट्रोल

चहल के इस ट्वीट के बाद से फैन्स ने भी इस पोस्ट पर मजेदार रिएक्शंस दिए हैं।

चहल को कॉपी करना बंद करें

एक फैन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हर कोई हमारे चहल की तरह बनना चाहता है। लोगों ने बहुत सारी पोस्ट यह अपील करते हुए लिखी हैं कि हमारे चहल को कॉपी करना बंद करें प्लीज।

जीत से 9 कदम दूर भारत

बता दें कि रोहित शर्मा ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए। रोहित और पुजारा की पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 395 रन का असंभव लक्ष्य दिया, जिससे अंतिम दिन का खेल रोमाचंक होने की उम्मीद है। भारत ने चौथे दिन अंत में देर तक बल्लेबाजी की और दूसरी पारी 67 ओवर में चार विकेट पर 323 रन पर घोषित की। इससे दक्षिण अफ्रीकी टीम को आउट करने के लिए उन्हें चौथे दिन केवल 45 मिनट मिले, लेकिन उनके पास पूरा पांचवां दिन बाकी है।

स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 11 रन बना लिए, जिससे उसे जीत के लिए अब 384 रन की जरूरत है। रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में शतक जड़ने वाले डीन एल्गर को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

Story first published: Thursday, February 27, 2020, 13:49 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+