2nd Test,INDvSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अश्विन ने जड़ा विकेटों का पचासा, खास लिस्ट में हुए शामिल
नई दिल्ली। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रनिचंद्रन अश्विन की बेतहरीन गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने शनिवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम को उसकी पहली पारी में महज 275 रन पर ऑल आउट कर दिया है। आर अश्विन ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 69 रन देकर 4 विकेट चटकाये। इसके साथ ही आर अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। अनिल कुंबले ने अपने टेस्ट करियर के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ 84 टेस्ट विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान जवागल श्रीनाथ 64 विकेट के साथ काबिज हैं। इस लिस्ट में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह 60 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं।
और पढ़ें: IND vs SA: जब सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर घुसा फैन, छुए रोहित शर्मा के पैर, नाराज हुए सुनील गावस्कर
आर अश्विन ने यह कारनामा पुणे के मैदान पर दिन की आखिरी गेंद पर कागिसो रबाडा का विकेट लेकर किया। अश्विन ने इस पारी में कुल चार साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को पविलियन भेजा। इस मैच में उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (64), क्विंटन डि कॉक (31) और केशव महाराज (72) के भी विकेट झटके।
मेजबान भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत के पास अभी भी 326 रनों की बढ़त है। मेहमान टीम के ऑल आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।
और पढ़ें: IND vs SA, 2nd Test: पस्त अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाई 326 रनों की बढ़त, नाम किया खास रिकॉर्ड
अश्विन ने इससे पहले विशाखापत्तनम टेस्ट में 8 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 350 विकेट लेने के मुथैया मुरलीधरन के रेकॉर्ड की बराबरी की थी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
