नई दिल्ली। भारतीय टीम से बाहर चल रहे आर अश्विन ने दोबारा टीम इंडिया में एंट्री पाने के लिए जरूरी यो यो टेस्ट को पास कर लिया है। भारत के धाकड़ स्पिन गेंदबाज अश्विन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। टेस्ट पास करने के बाद अश्विन ने लिखा, 'बेंगलुरू की ट्रिप शानदार रही। यो यो टेस्ट सफल रहा अब दोबारा रणजी ट्रॉफी में दोबारा तमिलनाडु की टीम से जुड़ूंगा।' आपको बता दें कि अश्विन का यो यो टेस्ट बेंगलुरू की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हुआ।
गौरतलब है कि आर अश्विन ने रणजी ट्रॉफी का पहला मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था। आंध्रा के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अश्विन ने कुल 6 विकेट झटके। पहली पारी में अश्विन ने 4 विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में उन्हें 2 विकेट मिले।
Been a good trip to Bangalore, yo yo test done and dusted. Now #backtothegrind #RanjiTrophy2017 #teamtamilnadu
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) October 11, 2017
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर 4 गेंदबाज आर अश्विन को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि अश्विन का रणजी ट्रॉफी में दूसरा मैच खेलना तय है। अश्विन 14 अक्टूबर को त्रिपुरा के खिलाफ रणजी मुकाबले में उतरेंगे। इस बीच ये देखना तय है दिलचस्प होगा कि क्या अश्विन को 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड के भारत दौरे के लिए टीम में शामिल किया जाता है या नहीं?
इसे भी पढ़ेंः- तय हो गई नेहरा की विदाई, न्यूजीलैंड के खिलाफ हमेशा के लिए छोड़ेंगे मैदान!