|
'तुम वहां छक्के खाते'
उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ऑस्ट्रेलिया के मैदान बड़े हैं। एक गेंदबाज के लिए बेहतरीन। बस उसके बाद क्या था, वे ट्रोल हो गए। एक यूजर ने इस बात पर इस भारतीय ऑफ स्पिनर को निशाने पर लेते हुए कहा, "तुम वहां छक्के खाते।"
|
अश्विन ने दिखाया ट्रोलर को आईना
अश्विन चाहते तो इस बात को नजरअंदाज कर सकते थे, लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी ने इस सवाल पूछने वाले को जवाब दिया। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में हुई पिछली टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन के आंकड़ें बताते हुए कहा- 26 रन पर दो विकेट, 27 रन पर एक विकेट और 37 रन पर एक विकेट।" बता दें कि अश्विन के यह आंकड़ें ऑस्ट्रेलिया में हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के हैं। भारत ने 3-0 से यह सीरीज जीती थी।
|
मैदान छोड़ने के मूड में नहीं थे अश्विन
मजेदार बात यह रही कि फैन्स तब भी चुप नहीं हुए और उनको ट्रोल करते रहे। एक फैन ने अश्विन की इस बात पर जवाब देते हुए कहा- 'ऑस्ट्रलिया में आपने टेस्ट मैचों में कितने विकेट ले लिए?' इसके बाद अश्विन ने इस बात का भी जवाब दिया और कहा कि मैं वो हूं जिसके पास रिकॉर्ड्स है। प्लीज आप जाएं और इनको देखे। मैं आपको गूगल पर नहीं ढूंढ सकता।"
ICC Women's World T20: सेमीफाइनल में हार के बाद मिताली को टीम में जगह न देने पर क्या बोलीं हरमनप्रीत

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट टीम का अहम हिस्सा
बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। अश्विन इसका हिस्सा नहीं है। उनको ऑस्ट्रेलिया में होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा मिला है। भारत को उनसे एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं अगर मौजूदा सीरीज की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से बाधित पहले टी-20 मैच में भारत को चार रनों से मात दी है।


Click it and Unblock the Notifications
