विश्व कप 2019 : क्या दो गुटों में बंट चुकी है टीम इंडिया : रिपोर्ट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय कुछ भी सही चलता नहीं दिख रहा है। आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल की दाैड़ से टीम बाहर तो हुई लेकिन साथ ही कई सवाल भी खड़े हो गए। पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से खिलाड़ियों को अंदर-बाहर करने का ड्रामा चलता रहा उसे देख अब कोच रवि शास्त्री के साथ-साथ पूरी टीम मैनेजमेंट पर सवाल बनते हैं कि वो आखिर क्यों अभी तक नंबर-4 की सिरदर्दी खत्म नहीं कर सकी। इस स्लाॅट के लिए अंबाती रायडू पक्के थे, लेकिन जब उन्हें जगह नहीं मिली तो उन्होंने भी नाराजगी दिखाते हुए संन्यास ले लिया। अब दैनिक जागरण द्वारा छापी गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम 2 गुटों में बंट चुकी है, जिस कारण टीम में अंदर ही अंदर खींचातानी चली हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक गुट उप कप्तान रोहित के साथ है तो दूसरा कोहली के साथ है, हालांकि अच्छी बात है कि यह बंटवारा अभी विरोध के स्तर पर नहीं पहुंचा है।

अंतिम-15 में तो रहेंगे ही राहुल
रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि एक खिलाड़ी ने कहा कि ओपनर केएल राहुल भले ही जितना मर्जी खराब प्रदर्शन कर लें लेकिन उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जाएगा। उन्हें तब तक मौके दिए जाएंगे जब तक वह वापसी ना कर लें। अगर ओपनिंग में मौका होगा तो उन्हें वहां इस्तेमाल किया जाएगा, अगर चौथे नंबर पर मौका होगा तो वहां जगह दी जाएगी। अगर कहीं मौका नहीं होगा तो वह अंतिम-15 में तो रहेंगे ही और जैसे ही किसी का प्रदर्शन खराब होगा या कोई चोटिल होगा, उन्हें फिर से प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाएगा।

रायडू ने नाराज होकर लिया संन्यास
वहीं जब रायडू को बैकअप खिलाड़ी के ताैर पर भी टीम में जगह नहीं मिली तो उन्होंने नाराज होकर संन्यास ले लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी ने इस विषय पर कहा कि रायुडू को तो बाहर ही किया जाना था बस उसके खराब प्रदर्शन का इंतजार हो रहा था। कप्तान को रायुडू कभी पसंद नहीं था, इसीलिए उसने टीम चयन के बाद थ्रीडी चश्मे वाला कमेंट किया था। यही नहीं, जब शिखर धवन और विजय शंकर चोटिल हुए और बैकअप में होने के बाद भी उसका चयन नहीं हुआ तो उसने खुन्नस में संन्यास ले लिया। उसे पता था कि अब उसका चयन होना ही नहीं है, तो गिड़गिड़ाने से क्या फायदा।
रवि शास्त्री ने बताया विश्व कप में भारत की हार का सबसे बड़ा कारण

कोच से खिलाड़ी नाखुश
रिपोर्ट में यह भी खुलासा है कि कुछ खिलाड़ी मुख्य कोच शास्त्री और बाॅलिंग भरत अरूण से भी नाखुश हैं। वह अब उनके बाहर जाने का भी इंतजार कर रहे हैं। इस रिपोर्ट ने भी अब टीम इंडिया में चल रही कहानी पर सवाल उठाना लाजमी कर दिया है, जिसका जवाब अब टी मैनेजमेंट को देना ही होगा। अगर सच में ऐसा है तो यह फाॅर्म में होने के कारण बाहर बैठे खिलाड़ियों के साथ धोखा है। खैर, अब कोच शास्त्री का 45 दिन के लिए कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। देखना यह बाकी है कि क्रिकेट बोर्ड आगे के लिए क्या फैसला लेता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
