'बूढ़ी दादी' के खुद की तरह गेंदबाजी करने वाले वायरल वीडियो पर बुमराह ने दिया जवाब
नई दिल्ली। देशभर में बल्लेबाजों की चर्चा गेंदबाजों से ज्यादा होती हैं। यही कारण है कि कई बल्लेबाज सुपर स्टार बने जबकि भारतीय गेंदबाज ज्यादा नाम नहीं कमा सके। लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह से अपना करियर शुरू किया है उसके साथ इस धारणा को बदल दिया गया है। उनके उदय ने दुनियाभर में कई लोगों को प्रेरित किया है। यही कारण है कि अब भारत के इस स्टार गेंदबाज की नकल बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोंगों तक करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 'बूढ़ी दादी' का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बुमराह की तरह गेंदबाजी करते दिख रहे हैं, जिसे देख बुमराह भी खुश नजर आए हैं।
|
बुमराज ने शेयर किया वीडियो
यह वीडियो शांता सक्कूबाई नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला जसप्रीत बुमराह की नकल उतारते दिख रही हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बुजुर्ग महिला बुमराह की तरह छोटा रनअप लेकर बॉलिंग कर रही हैं। वीडियो में महिला बुमराह की तरह बॉलिंग करने की कोशिश करते दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'हम बाकी लोगों की तरह, विश्व कप में बुमराह के प्रदर्शन से मातृशक्ति इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने अपने रन-अप की नकल करने का फैसला किया।" खुद जसप्रीत बुमराह ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया है।
|
कोहली भी कर चुके हैं नकल
बता दें इसके पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह भी बुमराह की तरह गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे थे। आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष क्रम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी विश्व कप में खेले 9 मैचों में 18 विकेट झटके थे। इतना ही नहीं बुमराह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा मेडेन ओवर डालने वाले गेंदबाज भी बने। उन्होंने 9 ओवर मिडेन निकाले।

मलिंगा से मिली सीख
बुमराह को दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है। उनकी याॅर्कर को आजतक कोई भी बल्लेबाज भेदने में नाकाम रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियस के लिए खेलते हुए अपने करियर को बनाने वाले बुमराह ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से मिलकर बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने गेंदबाजी एक्शन व रनअप के लिए मलिंगा के साथ मिलकर काफी सुधार किया जिसका परिणाम आज दुनियाभर को देखने को मिल रहा है।
नंबर-4 बनी टीम इंडिया के 'हार की वजह' तो BCCI ने पूछा चयनकर्ताओं से यह सवाल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
