VIDEO: टीम से बाहर चल रहे लोकेश राहुल ने लिया मयंक अग्रवाल का इंटरव्यू तो मयंक ने कही ये बात
नई दिल्ली। भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी में पूरी तरह से बदलाव करते हुए मयंक अग्रवाल और हुनमा विहारी को ओपन करने का मौका दिया था। जबकि लंबे समय से नाकामयाब चल रहे केएल राहुल और मुरली विजय को बाहर का रास्ता दिखाया गया। मयंक ने मिले हुए मौके को दोनों हाथों से भुनाते हुए शानदार 76 रन बनाए। यदि मयंक टीम में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहते हैं तो केएल राहुल और मुरली विजय के लिए खतरे की घंटी बजनी तय है क्योंकि भारत के पास एक अन्य ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में पृथ्वी शॉ हैं जो चोट के कारण बाहर बैठे हैं।
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल हैं जिगरी यार
यहां पर दिलचस्प बात यह है कि केएल राहुल और मयंक अग्रवाल आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों कर्नाटक रणजी टीम के लिए एक साथ खेलते हैं। जहां केएल राहुल का चयन टीम इंडिया में बहुत जल्दी हो गया तो वहीं मयंक को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। केएल राहुल ने मयंक की पारी पर खुशी जाहिर करते हुए उनको बधाई दी है। मयंक अग्रवाल को भारतीय टेस्ट टीम का कैप मिलने पर केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ हाथ मिलाते हुए और गले लगाते हुए तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'अपने सबसे अच्छे दोस्त को भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए देखकर मैं बहुत खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मेरे भाई तुमने अभी शुरुआत ही की है और तुम्हें बहुत आगे जाना है।'
|
राहुल ने लिया मयंक का इंटरव्यू
मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद केएल राहुल ने मयंक अग्रवाल का इंटरव्यू भी लिया। केएल राहुल ने इंटरव्यू में कहा, 'मयंक अग्रवाल हमेशा से मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं, जबसे हम दोनों एक साथ घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया किया था। मैंने उन्हें ड्रेसिंग रूम में बड़े होते हुए देखा है और वह ड्रेसिंग रूम में मेरे लिए प्रेरणादायी होते हैं। मैंने उन्हें जिम में पसीना बहाते हुए, नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा है। वह निसंदेह बहुत ही कठिन परिश्रम करने वाले क्रिकेटर हैं।
धीमी बल्लेबाजी पर बोले चेतेश्वर पुजारा- 'किसी और जगह खेलता तो 150 रन बनाता।'

केएल राहुल को मयंक से खतरा!
इसमें कोई शक नहीं कि मयंक अग्रवाल भारत के लिए लंबी रेस के घोड़े साबित हो सकेत हैं और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। खासकर तब जब केएल राहुल को भारत ने बेहिसाब मौकें दिए हैं और इन बेहतरीन अवसरों का मौका उठाने में वे नाकामयाब रहे हैं। इसके बावजूद भी एक दोस्त दूसरे दोस्त के लिए दिल खोलकर खुश है। खेल के मैदान से इतर दोस्ती का यह तकाजा भी है। बता दें कि भारत चार टेस्ट मैच की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है और दोनों टीमों में तीसरा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
