For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी, बुमराह, उमेश के मुरीद हुए राहुल द्रविड़, जानें तारीफ में क्या बोले

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में राहुल द्रविड़ को खेल में बदलाव के लिये नए विचारों को सामने लाने और जमीनी स्तर पर लागू करने के लिये जाना जाता है। मैदान से रिटायरमेंट लेने के बाद राहुल द्रविड़ ने अपना यह मार्गदर्शन भारत की अंडर 19 टीम को दिया और उन्हीं के मार्गदर्शन में भारतीय अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता। राहुल द्रविड़ का मानना है कि उनका काम U-19 स्टेज से प्रथम श्रेणी क्रिकेट के बीच आने वाले अंतर को खत्म करने में खिलाड़ियों की मदद करना है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक के रूप में राहुल द्रविड़ का सारा ध्यान अब इसी पर है।

और पढ़ें: BPL6: मुश्किल में डाल सकता है क्रिस गेल का ब्रेक लेना, इस टीम ने की कार्रवाई की मांग, जानें क्यों

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेल रही अंडर-19 टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा राहुल द्रविड़ ने घरेलू स्तर पर जूनियर खिलाड़ियों के विकास के लिये ज्यादा से ज्यादा भारतीय कोचों की भागीदारी की बात की है।

इशांत, शमी, उमेश, भुवनेश्वर और बुमराह है युवाओं के लिये आदर्श

इशांत, शमी, उमेश, भुवनेश्वर और बुमराह है युवाओं के लिये आदर्श

राहुल द्रविड़ का मानना है कि मौजूदा दौर के भारतीय तेज गेंदबाज युवाओं के लिए आदर्श हैं।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इशांत, शमी, उमेश, भुवनेश्वर और बुमराह बहुत सारे युवा खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बन रहे हैं, जिन्होंने विश्वास करना शुरू कर दिया है कि वे भी तेज गेंदबाजी कर सकते हैं और भारत में सफल हो सकते हैं। मुझे लगता है कि यह देखना बहुत अच्छा है।'

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि जूनियर खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के सितारों को अपना रोल मॉडल बनाना शुरु कर दिया है।

अंडर- 19 में भी है तेज गेंदबाजों की तिकड़ी

अंडर- 19 में भी है तेज गेंदबाजों की तिकड़ी

उन्होंने कहा,' पिछले विश्व कप के बाद से हमारे पास अंडर -19 स्तर पर बहुत अच्छे तेज गेंदबाजों का एक समूह है। इनमें से जो 3 नाम मुख्य है वो हैं कमलेश (नगरकोटी), शिवम (मावी) और इशान (पोरेल)। इस साल भी आपको टीम में कुछ अच्छे तेज गेंदबाज दिखाई देखने को मिलेंगे।'

आईपीएल में बढ़े भारतीय कोचों की भागीदारी

आईपीएल में बढ़े भारतीय कोचों की भागीदारी

द्रविड़ ने युवाओं को प्रेरणा देने की बात पर कहा कि हमारे पास पहले भी कपिल देव, जवागल श्रीनाथ और जहीर खान जैसे गेंदबाज थे लेकिन मौजूदा दौर का गेंदबाजी आक्रमण एक समूह के रूप में विकेट निकालता है और यह बड़ी बात है और युवाओं के लिये एक बड़ी प्रेरणा है।

राहुल द्रविड़ ने आईपीएल में भारतीय कोचों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे पास भारतीय कोचों का एक अच्छा समूह है। अगर आईपीएल के दौरान उन्हें टीमों के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो वह अपना अनुभव युवा खिलाड़ियों के टैलेंट को निखारने में इस्तेमाल करेंगे।

Story first published: Friday, November 29, 2019, 13:21 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+