For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सुरेश रैना थे असली टीम मैन', राहुल द्रविड़ ने जमकर की 'चेन्ना' की तारीफ

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने हाल ही में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान किया। कुछ दिन पहले तक टीम में वापसी करने की बात करने वाले रैना के इस फैसले से हर कोई हैरान है। वहीं सुरेश रैना को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे और टेस्ट कैप देने वाले पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने संन्यास के मौके पर इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह असली टीम मैन थे जो अगर टॉप ऑर्डर में थोड़ा ऊपर बल्लेबाजी करते तो आज करियर में और अधिक रनों के मालिक होते।

और पढ़ें: ICC Rankings में बाबर आजम ने हासिल किया खास मुकाम, बुमराह को हुआ नुकसान

पूर्व कप्तान राहुल द्रविड ने भारतीय टीम के लिये खेलते हुए सीमित ओवर्स प्रारूप में सुरेश रैना के योगदान को सराहते हुए एक वीडियो पोस्ट किया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिट्वीट किया है।

इस वीडियो में द्रविड ने कहा, 'सीमित ओवरों के क्रिकेट में पिछले डेढ दशक में भारतीय टीम को जो सफलता , शानदार पल मिले उसमें सुरेश (रैना) ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। मुझे लगता है कि सफेद गेंद के क्रिकेट में उनका योगदान शानदार रहा है। वह विश्व कप विजेता और चैंपियंस ट्रॉफी विजेता हैं। उसने मैदान पर काफी योगदान दिया। जिस तरह उसने क्षेत्ररक्षण के स्तर को ऊंचा किया उसमें उसकी ऊर्जा, उसका उत्साह कमाल का था।'

और पढ़ें: अर्जुन अवॉर्ड के लिये इशांत शर्मा, दीपक हुड्डा समेत 29 खिलाड़ियों का दिया गया नाम

रैना ने हमेशा मुश्किल काम को बनाया आसान

रैना ने हमेशा मुश्किल काम को बनाया आसान

सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिये मध्यक्रम में लगभग 13 सालों तक बल्लेबाजी की और इस दौरान 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 8000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने का काम किया।

रैना की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड ने कहा, ‘एक बात जो हमने हमेशा महसूस की, वह यह कि सुरेश ने हर मुश्किल काम किया। अपने करियर के अधिकांश समय में उन्होंने निचले क्रम पर बल्लेबाजी की, मुश्किल स्थानों पर क्षेत्ररक्षण किया, कुछ अच्छे ओवर फेंके और हमेशा टीम को बहुत कुछ दिया। एक शानदार ‘टीम मैन', जिसने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। वह खेल में बहुत ऊर्जा लेकर आये और बहुत कुशल बल्लेबाज थे ।'

अगर ऊपर आते तो बनाते और भी ज्यादा रन

अगर ऊपर आते तो बनाते और भी ज्यादा रन

गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में सुरेश रैना को सबसे सफल बल्लेबाजों में गिना जाता है जिन्होंने 193 मैचों में 5368 रन बनाये है। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज है। पहले स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली है जिनके नाम 177 मैच में 5412 रन है। पूर्व कप्तान द्रविड़ का मानना है कि अगर रैना को ऊपर बल्लेबाजी के लिये भेजा जाता तो उनके नाम और रन हो सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो अगर उनका बल्लेबाजी क्रम ऊपर होता तो उनके आंकड़े काफी बेहतर होते, जैसे कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्हें सफलता मिली है। आईपीएल के लिए वह एक अभूतपूर्व खिलाड़ी हैं।'

जूनियर क्रिकेट के दौरान ही रैना ने मनवाया था लोहा

जूनियर क्रिकेट के दौरान ही रैना ने मनवाया था लोहा

राहुल द्रविड़ ने सुरेश रैना की तारीफ करते हुए कहा कि इस खिलाड़ी ने जूनियर स्तर पर क्रिकेट खेलने के दौरान ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इस दौरान उन्होंने बेहद कम समय के लिए भारतीय टीम की कमान भी संभालने का काम किया था और अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत हासिल की थी।

द्रविड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट पदार्पण पर शतक लगाने के बाद वह इस प्रारूप में अपना बेहतर प्रदर्शन जारी नहीं रख पाये लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में उनका योगदान शानदार है। वह उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे है जिसने पिछले ढेड दशक में काफी सफलता हासिल की है।'

Story first published: Wednesday, August 19, 2020, 2:34 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+