For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोच बनने पर सामने आया राहुल द्रविड़ का बयान, काम करने के लिए हैं बेताब

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम के नए कोच के रूप में चुना है। रवि शास्त्री का कार्यकाल आईसीसी टी20 विश्व कप की समाप्ति के बाद खत्म हो जाएगा। पहले से ही अटकलें थीं कि द्रविड़ अगले कोच हो सकते हैं, लेकिन बुधवार को बीसीसीआई ने ऐलान कर अटकलों को सही साबित कर दिया। कोच की नियुक्ति के लिए 26 अक्टूबर को आवेदन मंगाए गए थे। वहीं बड़ी जिम्मेदारी संभालने पर राहुल द्रविड़ का बयान सामने आया है, जो टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए बेताब हैं।

बीसीसीआई के अनुसार, सुलक्षणा नाइक और आरपी सिंह की क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को सर्वसम्मति से द्रविड़ को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया है। द्रविड़ ने बीसीसीआई की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर कहा, ''भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में चुने जाना एक बहुत बड़े सम्मान की बात है और मैं वास्तव में इस भूमिका का इंतजार कर रहा हूं। रवि शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय टीम ने बहुत अच्छा काम किया है और मैं उम्मीद करता हूं कि टीम के साथ काम करते हुए चीजों को आगे बढ़ा सकूं। नेशनल क्रिकेट अकादमी, अंडर19 और इंडिया ए सेटअप में युवा लड़कों के साथ मिलकर काम करने के बाद, मुझे पता है कि उनमें हर दिन सुधार करने का जुनून और इच्छा है। आने वाले दो सालों में कुछ बड़े टूर्नामेंट होने हैं। मैं अपनी भूमिका निभाने के लिए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।''

यह भी पढ़ें- कोहली के फैसलों पर भड़के गाैतम गंभीर, बोले- मुझे कभी प्रभावित नहीं किया

वहीं बीसीसीआई ने टीम के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री, गेंदबाज़ी कोच बी अरुण, फील्डिंग कोच आर. श्रीधर और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को उनके सफल कार्यकाल के लिए उनकी तारीफ करते हुए बधाई दी। बता दें कि द्रविड़ भारत के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 164 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 36 शतक व 5 दोहरे शतक की मदद से 13288 रन बनाए हैं। वहीं 344 वनडे मैचों में 10889 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक व 83 अर्धशतक शामिल रहे। उन्होंने एक टी20आई मैच भी खेला, जिसमें 31 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 22:41 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+