पुरुषों के फुटबॉल वर्ल्ड कप में केवल इन महिलाओं को होगी मैदान में जाने की इजाजत
नई दिल्ली। भारत में पहली बार फीफा वर्ल्डकप का आयोजन होने जा रहा है। फीफा अंडर-17 वर्ल्डकप का शुभारंभ शुक्रवार को राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित दुनियाभर की 24 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टूर्नामेंट 23 दिन तक चलेगा। भारत में आयोजन के साथ-साथ फीफा पहली बार बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दरअसल पहली बार फीफा पुरुष वर्ल्डकप में सहायक महिला रेफरी होंगी। फुटबॉल की विश्व संचालन संस्था फीफा ने कहा कि पहली बार पुरुष टूर्नामेंट में महिला सहयोगी रैफरियों को शामिल किया जाएगा।
फीफा के मुताबिक सात सहयोगी रैफरियों को चुना है, लेकिन पहली बार इसमें फीफा ने पुरुष टूर्नामेंट के लिए महिला रैफरियों को भी चुना है। टूर्नामेंट के लिए 7 महिला रेफरी और 70 पुरूष रेफरी का चुनाव किया गया है जो 52 मैचों में शामिल होंगे।
फीफा के रैफरी प्रमुख मासिमो बुसाका ने कहा कि- 'हमें लगता है कि अब समय आ गया है जब एलीट महिला रैफरियों को फीफा के पुरुष टूर्नामेंट के साथ शामिल किया जाए। पिछले साल उन्होंने पुरुष मैच अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया था और अब हम उन्हें टूर्नामेंट में एक साथ काम करते हुए देखना चाहते हैं।'
इसे भी पढ़ेंः- FIFA U-17 WORLD CUP 2017: फुटबॉल के महाकुंभ से पहले जानिए भारतीय टीम के बारे में सबकुछ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
