For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंडिया 'ए' और अंडर-19 टीम के मुख्य कोच पद से हटे राहुल द्रविड़, मिली यह नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली। युवा क्रिकेटरों को तराशने वाले 'द बाॅल' राहुल द्रविड़ अब इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच पद से हटा दिए गए हैं। द्रविड़ साल 2015 में इस पद पर बने थे, जिस दाैरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। अब उनकी जगह सौराष्ट्र के कप्तान रह चुके सीतांशु कोटक को इंडिया-ए का और पूर्व क्रिकेटर पारह महाम्ब्रे को अंडर-19 टीम का हेड कोच बनाया गया है। हालांकि इन दोनों को कुछ समय के लिए यह जिम्मेदारी साैंपी गई है।

पोवार के साथ काम करेंगे सीतांशु

पोवार के साथ काम करेंगे सीतांशु

सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सीतांशु इंडिया-ए के मुख्य कोच और बल्लेबाजी कोच का रोल निभाएंगे। वह टीम में भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार के साथ काम करेंगे जिन्हें गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इसी तरह टीम इंडिया के लिए खेल चुके पूर्व तेज गेंदबाज महाम्ब्रे सितंबर में कोलंबो में होने वाले एशिया कप में अंडर-19 टीम के मुख्य और गेंदबाजी कोच होंगे। महाम्ब्रे इंडिया-ए और अंडर-19 टीम में लंबे समय तक द्रविड़ के साथ काम कर चुके हैं।उन्हें पूर्व भारतीय बल्लेबाज हृषिकेश कानिटकर और अभय शर्मा का साथ मिलेगा। इन दोनों को बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है।

स्टीव स्मिथ को जोफ्रा आर्चर ने दिया ऐसा जवाब जो पैदा करेगा नई जंग

द्रविड़ को मिली यह नई जिम्मेदारी

द्रविड़ को मिली यह नई जिम्मेदारी

द्रविड़ इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच पद से हटकर अब नई जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे। दरअसल, उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हेड ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। द्रविड़ अब नए कोचों के साथ मिलकर इंडिया-ए और अंडर-19 टीम रोडमैप तैयार करेंगे। द्रविड़ के मार्गदर्शन में ही भारत की अंडर-19 टीम वर्ष 2018 में जूनियर वर्ल्डकप पर कब्जा जमाने में सफल रही थी। भारतीय टीम में माैजूदा समय अपनी धाक जमा चुके आलराउंडर हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने में द्रविड़ का अहम योगदान रहा है।

प्रमोशन मिलने पर ज्यादा रहेगी टीम पर नजर

प्रमोशन मिलने पर ज्यादा रहेगी टीम पर नजर

अब ऐसा नहीं है कि द्रविड़ युवा खिलाड़ियों पर नजर नहीं रखेंगे, बल्कि अब उनपर ज्यादा जिम्मेदारी होगी। भले ही उनको टीम के कोच के पद से हटाने का फैसला लिया गया हो लेकिन वह विदेशी दौरों पर जरूरत पड़ने पर टीम के साथ हो सकते हैं। इसके साथ ही वह इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों के लिए रोडमैप तैयार करने के साथ मौजूदा कोचिंग मॉड्यूल को अपग्रेड करने पर भी काम करेंगे।

Story first published: Thursday, August 29, 2019, 15:49 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+