राहुल द्रविड़ के इस VIDEO पर यूजर्स क्यों दे रहे हैं हार्दिक को सीखने की नसीहत
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की दीवार माने जाने वाले पू्र्व खिलाड़ी और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने भारत को कई मैच जिताए हैं। अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के सामने मजबूत 'दीवार' खड़ी करने वाले द्रविड़ अपने बेहद शांत और सौम्य व्यवहार के कारण कई फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए। द्रविड़ के जन्मदिन के मौके पर उनका एक ऐसा 'बकरा वीडियो' चर्चाओं में आ रहा है जो पुराना होने के बावजूद दोबारा वायरल हो रहा है। द्रविड़ का यह वीडियो एक ऐसे समय में चर्चाओं में आया है जब हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी लड़कियों पर किए गए कमेंट के चलते गलत कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं।

व्यवहार की मिसाल- राहुल द्रविड़
जब व्यवहार और विनम्रता की बात आती है द्रविड़ के मुकाबले बेहद कम ही खिलाड़ी इस तुलना में खड़े होते हैं। मैदानी व्यवहार कैसा होना चाहिए इसके लिए भी द्रविड़ का उदाहरण मिसाल के तौर पर दिया जाता है। द्रविड़ का वायरल हो रहा ये वीडियो भी इसी संदर्भ में है। बता दें कि यह वीडियो एक प्रैंक था जिसमें द्रविड़ का बकरा बनाया गया था। लेकिन इस प्रैंक वीडियो के जरिए भी द्रविड़ ने हार्दिक पांड्या जैसे युवाओं को सीख दी है कि इस तरह से हालातों में कैसे व्यवहार करना चाहिए।
|
'बकरा' बनकर भी द्रविड़ ने दे दी सीख
यह वीडियो द्रविड़ के खिलाड़ी जीवन के समय का है। इसमे द्रविड़ का इंटरव्यू लेने के बाद एक लड़की उनके अकेले में बात करती है और कहती है कि वो उनकी बहुत बड़ी फैन है। शुरू में द्रविड़ लड़की के साथ सहज रहते है। लेकिन जैसे ही लड़की द्रविड़ से पूछती है क्या आप मुझसे शादी करेंगे, वैसे ही द्रविड़ सचेत हो जाते हैं और तुरंत वहां से उठ जाते हैं। लड़की तब भी जिद पर अड़ी रहती है और द्रविड़ उसको खुद से दूर रहने के लिए कहते हैं। बाद में द्रविड़ को पता चलता है कि यह प्रैंक वीडियो का हिस्सा था जिसमें उनको 'बकरा' बनाया गया है।
हॉटस्टार ने अपनी वेबसाइट से हटाया पांड्या और राहुल का विवादित 'कॉफी विद करण' एपिसोड

हार्दिक ने किया 'रियल' में किया शर्मशार
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ठीक इसके उलट व्यवहार किया था। खास बात यह थी कि हार्दिक ने जब ऐसा व्यवहार किया तब वहां कोई प्रैंक नहीं बल्कि एक रियल शो चल रहा था। पांड्या ने शो में लड़कियों के साथ अपने संबंधों को काफी 'खुले नजरिए से बयान करते हुए बताया था कि उनके कई लड़कियों के साथ संबंध रहे हैं और इस बारे में उनके परिवार वालों को भी पता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
