श्रीसंत ने पूर्व कोच पैडी अपटन को बताया झूठा, कहा- सपने में भी नहीं कर सकता द्रविड़ का अपमान
नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये धूम मचा चुके एस श्रीसंत ने शुक्रवार को एक लाइव सेशन के दौरान भारतीय टीम के पूर्व मेंटल कंडिशनिंग कोच और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये हेड कोच की भूमिका निभा चुके पैडी अपटन पर कई खुलासे करते हुए उन्हें झूठा करार दिया। उल्लेखनीय है कि मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तारी से एक दिन पहले एस श्रीसंत के साथ ड्रेसिंग रूम में विवाद की खबर आई थी।
और पढ़ें: धोनी के संन्यास पर केविन पीटरसन ने दिया बड़ा बयान, बताया- कब कहें अलविदा
इसको लेकर कहा गया था कि श्रीसंत को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेलने दिये जाने की वजह से उन्होंने पहले पैडी अपटन को गाली दी और फिर राहुल द्रविड़ के साथ बदतमीजी से पेश आये। 4 साल बाद इन आरोपों को लेकर श्रीसंत ने सोशल मीडिया एप हैलो पर लाइव चैट के दौरान अपना पक्ष रखा।
और पढ़ें: स्मृति मंधाना ने बताया कैसे शुरु हो सकता है महिला आईपीएल, BCCI कर रहा प्लान

पैडी अपटन ने अपनी किताब में श्रीसंत पर लगाया था आरोप
उल्लेखनीय है कि पूर्व कोच पैडी अपटन ने अपनी बॉयोग्राफी 'बेयरफुट कोच' में राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम के उस किस्से का जिक्र करते हुए साफ किया है कि कैसे श्रीसंत को एक मैच के दौरान टीम से बाहर रखने पर भड़क गये थे।
पैडी अपटन ने अपनी किताब में दावा किया है कि 15 मई 2013 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से श्रीसंत को बाहर किया गया। इस बात को लेकर वह इस कदर आग बबूला हो गये कि उन्होंने अपना आपा खो दिया और पहले मुझसे (पैडी अपटन) और फिर राहुल द्रविड़ के साथ गाली-गलौज की।

श्रीसंत ने अपटन को बताया झूठा
पैडी अपटन की किताब में किये गये इन दावों को लेकर श्रीसंत ने कहा कि वह झूठे हैं, मैंने कभी भी राहुल द्रविड़ के साथ बदतमीजी नहीं की। श्रीसंत ने हेलो लाइव पर बातचीत के दौरान इन आरोपों से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा, 'मैं राहुल द्रविड़ जैसे सम्मानित इंसान के साथ बदतमीजी नहीं कर सकता। वो बेस्ट कप्तान थे। मैं इसलिए गुस्से में था क्योंकि मुझे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में मौका नहीं दिया गया। मैंने इसकी वजह पूछी थी।'

पैडी अपटन को ज्यादातर खिलाड़ियों से थी दिक्कत
श्रीसंत ने पैडी अपटन के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि उन्हें टीम के ज्यादातर खिलाड़ी नापसंद करते थे और मेरी नजर में वह कोई बड़े खिलाड़ी नहीं थे। गौरतलब है कि पैडी अपटन ने अपनी किताब में पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लेकर भी कई दावे किये थे और उन्हें भारतीय टीम का सबसे असुरक्षित खिलाड़ी करार दिया था।
श्रीसंत ने कहा, 'पैडी अपटन को ज्यादातर खिलाड़ी पसंद नहीं करते थे। वो कोई बड़े खिलाड़ी नहीं थे लेकिन मैं हमेशा उनसे सही ढंग से बात करता था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने अपने किताब में ऐसे दावे क्यों किये. इसकी वजह अपटन ही बता सकते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
