स्मृति मंधाना ने बताया कैसे शुरु हो सकता है महिला आईपीएल, BCCI कर रहा प्लान
नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट की महिला टीम ने भी उतना ही विकास किया है जितना कि पुरुष टीम ने, भारतीय महिला टीम ने पिछले कुछ सालों में आईसीसी के लगभग हर बड़े इवेंट के नॉकआउट मुकाबलों में जगह बनाई। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन खिताब जीतने के सपने में पूरा कर नहीं कर सकी। इसके बाद भारतीय महिला टीम की कई सीनियर खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से महिला आईपीएल को एक बड़े टूर्नामेंट के तर्ज पर शुरु करने की अपील की जिससे ऐसे बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम को दबाव का सामना करने में दिक्कत न हो।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर सौरव गांगुली ने दिया जवाब, बताया नामुमकिन
वहीं इस बीच भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बताया कि कैसे महिला आईपीएल की शुरुआत की जा सकती है और इससे कैसे युवा प्रतिभा को ढूंढने में मदद मिल सकती है। मंधाना का मानना है कि महिला आईपीएल की शुरुआत से युवा टैलेंट को ढूंढने में काफी मदद मिलेगी जो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीम के प्रदर्शन को सुधारने में भी मदद करेगी।
मंधाना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि महिला आईपीएल को शुरु करने के लिये बीसीसीआई भी अपनी तरफ से काफी प्रयास कर रही है।
और पढ़ें: पाकिस्तान की पूरी टीम पर भारी है अकेले विराट कोहली की सैलरी, जानें खिलाड़ियों को मिलता है कितना पैसा
उन्होंने बीबीसी पोडकास्ट पर 'द दूसरा' में कहा, 'बीसीसीआई ने काफी प्रयास किये हैं, पहले हमारे लिये दो साल पहले प्रदर्शनी मैच की तरह का महिला आईपीएल आयोजित किया, फिर इसके बाद तीन टीमों का बहुत सफल आईपीएल रहा। इस साल इसे चार टीमों के बीच होना था। मुझे पूरा भरोसा है कि एक या दो साल के लिये आईपीएल की तरह के कई मैच आयोजित होंगे। भारतीय महिला क्रिकेट के लिये पांच या छह टीम का आईपीएल शानदार होगा, विशेषकर विश्व कप को देखते हुए।'
इसके साथ ही स्मृति मंधाना ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि महिला आईपीएल से देश में महिला क्रिकेट टीम में अभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जो अंतर है, वह जल्द ही खत्म हो जायेगा।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया का वो रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है नामुमकिन, एक ही दिन में बनाये थे 721 रन
उन्होंने कहा, 'भारत में महिला क्रिकेट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, विशेषकर घरेलू सर्किट में। लेकिन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्किट के टूर्नामेंट में काफी अंतर है और मुझे लगता है कि यह भी दो-तीन साल में खत्म हो जायेगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
