IPL 2019: दिनेश कार्तिक की विश्व कप में जगह को लेकर जैक कालिस ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। अक्सर भारतीय टीम के स्थापित खिलाड़ियों की आईपीएल में लचर प्रदर्शन के चलते ये कहकर आलोचना होती है कि उनका स्थान नेशनल टीम में तय है तो उनके पास चयनकर्ताओं को लुभाने का दबाव नहीं होता। जबकि युवा और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने को लेकर संघर्ष कर रहे अन्य खिलाड़ी आईपीएल को एक टीम सेलेक्शन के फ्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं।

IPL से पहले कार्तिक का हुआ था पत्ता साफ-
हालांकि भारतीय वनडे टीम के कप्तान और उपकप्तान दोनों ही अपने बयानों में साफ कर चुके हैं कि आईपीएल का प्रदर्शन विश्व कप की टीम चुनने का पैमाना नहीं होना चाहिए। दिनेश कार्तिक भी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनकी परफारमेंस विश्व कप के मद्देनजर काफी अहम मानी जा रही है। कार्तिक आईपीएल से पहले तक टीम इंडिया की वनडे और टी-20 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में कार्तिक का पत्ता साफ कर चयनकर्ताओं ने अपने पत्ते बंद कर दिए थे।

नंबर चार पर फिट हो सकते हैं कार्तिक-
ऐसे में जैक कालिस ने दिनेश कार्तिक की विश्व कप में जगह को लेकर अपनी राय रखी है। दक्षिण अफ्रीका के इस महान ऑलराउंडर का कहना है कार्तिक नंबर चार पर फिट हो सकते हैं। फिलहाल कालिस दिनेश कार्तिक के साथ आईपीएल के मौजूदा सीजन में मिलकर काम कर रहे हैं। कार्तिक जहां केकेआर के कप्तान हैं तो कालिस कोच हैं।
IPL 2019 : 'कैप्टन कूल' माही के साथ पहली बार आईपीएल इतिहास में हुई ये दो बात, देखिए VIDEO

'भारत की गलती होगी कार्तिक को ना खिलाना'
कालिस ने कहा, 'दिनेश कार्तिक को विश्व कप टीम में शामिल ना करना टीम इंडिया की नादानी होगी। कार्तिक के पास अनुभव और खेल दोनों है, उनको नंबर चार स्थान पर खेलना चाहिए।' इसके साथ ही कालिस ने कहा कि 2019 का विश्व कप सभी के लिए खुला है। भारत यहां एक फेवरिट टीम के रूप में जाएगी। कार्तिक अब के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में शामिल हैं। वे केकेआर के लिए बेहतरीन रहे हैं। वे एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्रैशर के हालातों में भी शांत चित्त रहते हैं। उनका ड्रेसिंग रूम में होना एक शानदार बात है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
