खुलासा: रोनाल्डो को गोल करने में नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर में आता है ज्यादा मजा
नई दिल्ली। दुनिया के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक इंटरव्यू में तहलका मचा देने वाला खुलासा किया है। इस दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह भी बताया कि मैदान में गोल लगाने से भी ज्यादा किस चीज में मजा आता है। इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने पिछले 2 दशक में अब तक 700 गोल किए हैं। ब्रिटिश पत्रकार पीयर्स मोर्गन को दिए साक्षात्कार में रोनाल्डो ने कहा कि मैदान पर गोल लगाने से ज्यादा उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिना रोड्रिग्वेज के साथ बिस्तर पर बिताया गया हर एक पल बेहतर अनुभव देता है।
समाचार पत्र द सन के मुताबिक जब रोनाल्डो से यह पूछा गया कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताया गया पल बेहतर है या फिर फुटबाल के मैदान पर बिताया गया पल, इस पर रोनाल्डो ने हंसते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जियो (गर्लफ्रेंड) के साथ बिताया गया हर एक पल मैदान में बिताए गए पल से बेहतर है।
और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy के लिए दिल्ली ने घोषित की टीम, ध्रुव शौरे बनें कप्तान
रोनाल्डो ने इसी इंटरव्यू के दौरान बताया कि 2018 में जुवेंतस के खिलाफ रियल मेड्रिड के लिए खेलते हुए किया गया उनका ओवरहेड गोल आज तक उनके करियर का श्रेष्ठ गोल है।
अपने गोल के बारे में बताते हुए रोनाल्डो ने कहा कि वह बाइसिकिल गोल करने का प्रयास सालों से कर रहे थे और अंतत: वह सफल हुए। स्टार स्ट्राइकर साल 2016 से जियो के साथ डेट कर रहे हैं और उनसे उन्हें एक बेटी भी है। जियो और रोनाल्डो के साथ उनके तीन अन्य बच्चे भी रहते हैं।
रोनाल्डो ने यह भी कहा कि वह कितने गरीब परिवार से आए हैं और किस तरह उन्होंने तथा उनके दोस्तों ने कुछ बर्गर के लिए भीख मांगी थी। रोनाल्डो के मुताबिक यह घटना उस समय की है, जब वह 12 साल के थे। इंटरव्यू के दौरान यह कहते हुए रोनाल्डो की आंखें भर आईं कि किस तरह बिना वजह के उन पर रेप के आरोप लगाए गए।
और पढ़ें: IND vs SA: अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी से पीछे हैं विराट कोहली, बराबर किया शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
रोनाल्डो ने यह भी कहा कि किस तरह उन्होंने 17 कारें खरीदीं और अच्छा बैंक बैलेंस बनाया। रोनाल्डो ने इस बात को लेकर भी अफसोस जाहिर किया कि उनके पिता का इंतकाल उस समय हुआ, जब वह सिर्फ 20 साल के थे और वह उनकी सफलता का जश्न नहीं मना सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
