IPL 2020: संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, RCB के खिलाफ बताया क्यों नहीं मिलती टीम में जगह

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 33वां मैच दुबई के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला गया, जहां पर आरसीबी की टीम के लिये एबी डिविलियर्स संकटमोचक बनकर उतरे और अपनी आतिशी पारी के साथ राजस्थान के मुंह से जीत को छीनकर लीग में टीम को छठी जीत दिलाई। वहीं राजस्थान के लिये पहले 2 मैचों में लगातार अर्धशतकीय पारियां खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी है।

संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे टैलेंटेड विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिना जाता है, जिनकी बल्लेबाजी के फैन खुद गौतम गंभीर भी हैं। लीग के पहले 2 मैचों में सैमसन ने 74 और 85 रनों की तूफानी पारियां खेली थी लेकिन उसके बाद से ही उनका बल्ला ठंडा पड़ा हुआ है।

और पढ़ें: IPL 2020: KKR कैंप में कुछ तो हो रहा है जो सही नहीं है- खराब प्रदर्शन पर लारा ने कही ये बात

हालांकि आज के मैच में उन्होंने जिस तरह से विकेट गंवाया उससे साफ हो गया कि उन्हें इतना प्रतिभाशाली होने के बावजूद भारतीय टीम में इतने मौके क्यों नहीं मिल पाते। संजू सैमसन ने शनिवार को अपनी पारी के दौरान 6 गेंद खेलकर 9 रन बनाये लेकिन पहली 2 पारियों को छोड़ दें तो सैमसन पिछली 5 पारियों में 10 रनों के आंकड़े को भी पार नहीं किया है।

सैमसन ने इस सीजन 74, 85, 25, 26, 5, 0, 4, 8, 9 रनों की पारी खेली है और पहले 2 मैचों के अलावा गेंदबाज ने हर बार इन्हें अपनी प्रतिभा से नहीं बल्कि उनकी गलती से आउट किया है। पिछली 5 पारियों पर नजर डालें तो सैमसन ने हर बार खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंकने का काम किया है।

और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके की इन 3 गलतियों के चलते धवन ने जड़ा शतक, नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड

आरसीबी के खिलाफ भी सैमसन ने चहल की पहली गेंद पर छक्का लगाया था और इसके बावजद उन्होंने पारी को बढ़ाने के बजाय खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि उनसे एक गेंद पहले उथप्पा आउट हुए थे लेकिन वह अपनी टीम को संभालने के बजाय गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलते नजर आये और आउट होकर वापस लौट गये।

ऐसे में संजू सैमसन को इस बात को समझना होगा कि अगर वह टीम में अपनी उपयोगिता जताना चाहते हैं तो उन्हें टीम के लिये जिम्मेदारी संभालनी होगी और अपना विकेट इस तरह से फेंकना बंद करना होगा।

Story first published: Saturday, October 17, 2020, 18:41 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+