वर्ल्ड कप 2019 : नॉटिंघम में मैच न होने से टीम इंडिया को हुआ यह 'बड़ा नुकसान'
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मैच ऐसा चौथा मुकाबला था जो बारिश की भेट चढ़ गया। इस मैच के बाद अब आईसीसी पहले से कहीं ज्यादा आलोचकों के निशाने पर आ गई है। इन लगातार रद्द होते मैचों के कारण प्रभावित टीमों को आपस में एक-एक अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

न्यूजीलैंड को मिला मैच रद्द होने का ये फायदा-
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रद्द हुए मैच में भी दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए। लेकिन क्या आपको पता है कि इस मैच के नतीजे ने न्यूजीलैंड से कहीं ज्यादा टीम इंडिया को प्रभावित किया है। दरअसल कीवी टीम पहले से ही तीन मैच लगातार जीत चुकी थी। अब इसको एक और अंक मिल गया है। जबकि इस टीम के सामने अभी 5 और मुकाबले लीग चरण में खेलने बाकी हैं। अगर न्यूजीलैंड 5 में से तीन भी मैच जीतने में सफल होता है तो भी वह आराम से सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति में होगा।

भारत इस मैच में जीत का दावेदार था
जबकि देखा जाए तो भारत को इस मैच में एक अंक का नुकसान हुआ है। यह कोई छुपी बात नहीं है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को आसानी से मात देने वाली टीम इंडिया इस मैच के लिए भी प्रबल दावेदार थी। ऐसे में जहां टीम को जीत के साथ दो अंक मिलते तो वहीं अब उसको एक अंक न्यूजीलैंड के साथ बांटना पड़ रहा है। ये सच है कि वार्म-अप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना किया था लेकिन तब से अब तक इस टीम ने जमीन-आसमान का सफर तय कर लिया है। ऐसे में इस मैच में भारत साफ तौर पर नुकसान में इसलिए भी है क्योंकि वह पहले से ही शानदार जीत की लय में था।
ENDvWIN: इंग्लैंड के माथे पर उभरी चिंता की लकीरें, मैच के दौरान चोटिल हुआ स्टार बल्लेबाज

न्यूजीलैंड की हार इसलिए भी तय थी-
आपको बता दें कि भारत ने पिछले 7 ODI मुकाबलों में न्यूजीलैंड को 6 बार मात दी है। इतना ही नहीं, इस साल के शुरुआती कीवीलैंड दौरे पर भी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके ही घर में करारी मात दी थी। इसके अलावा ट्रेंट ब्रिज में कीवी टीम का रिकॉर्ड भी बहुत खराब रहा है। न्यूजीलैंड नॉटिंघम के इस मैदान पर पिछले 5 मैचों में केवल 1 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में मौजूदा फार्म, जीत की लय और ताजातरीन रिकॉर्ड के अनुसार एक अंक बांटना भारत का नुकसान है। इस मैच में बारिश के साथ कीवी टीम अपने खाते में एक बहुमूल्य अंक उड़ा ले गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
