Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDVSWI : 'लोकेश राहुल को डीआरएस लेने से बैन कर देना चाहिए'

नई दिल्ली। एशिया कप में धमाल मचाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ मुकाबला खेल रही है। वहीं 4 अक्टूबर से खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं इस मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और डेब्यू कर रहे शॉ मैदान में पहुंचे थे। इस खेल के पहले ओवर में ही केएल राहुल ने एक ऐसी गलती कर दी जिसकी भारत को दोहरी कीमत चुकानी पड़ी। दरअसल पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल के एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई तो अंपायर ने अपनी अंगुली ऊपर कर दी। वहीं केएल राहुल ने पहले ही ओवर में डीआरएस ले लिया और फिर भी आउट करार ही दिए गए। ऐसे में उन्होंने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया और रिव्यू भी।

ये भी पढ़ें-IND vs WI: विराट ने मराठी में क्या बोलकर बढ़ाया पृथ्वी शॉ का हौसला जिसके बाद उन्होंने जड़ दिया शतक

बता दें कि यह पहली दफा नहीं है जब राहुल की इस आदत ने टीम को परेशानी में डाला हो। दरअसल अभी हाल ही में हुए एशिया कप के मुकाबले में भी अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल को मात्र एक मैच में ही मौका मिला था, लेकिनव वहां भी गलत डीआरएस के कारण धोनी के पास विकल्प नहीं बचा था जिसके चलते टीम इंडिया को यह मुकाबला टाई खेलना पड़ा था। हालांकि इस टेस्ट मुकाबले में शॉ के तूफानी शतक और फिर कप्तान कोहली के शतक और पंत की 92 रनों की पारी की बदौलत भारत एक मजबूत स्थिति में पहुंच गया है लेकिन फैंस ने कुछ इस तरह सोशल मीडिया पर केएल राहुल की क्लास लगाई.....

Story first published: Friday, October 5, 2018, 12:46 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+