INDvs NZ: 10वें नंबर पर नाबाद 18 रन बनाकर चहल ने बना दिया हैरतअंगेज रिकॉर्ड
नई दिल्ली। यजुवेंद्र सिंह चहल बतौर गेंदबाज भारत के लिए वनडे और टी20 फार्मेट में एक शानदार खोज रहे हैं। इसके अलावा आजकल 'चहल टीवी' पर वे अपना एंकरिंग के हुनर का भी जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस समय चहल के जिस रिकॉर्ड के चर्चे हो रहे हैं वह ना तो गेंद से ताल्लुक रखता है ना ही चहल टीवी से बल्कि यह बाकायदा एक 'बल्लेबाज' चहल का बनाया गया रिकॉर्ड है।

नाबाद 18 रनों में छुपा बड़ा रिकॉर्ड-
जी हां, चहल ने यह रिकॉर्ड तब बनाया जब न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ टीम इंडिया के एक से एक धुरंधर प्लॉप होते जा रहे थे और चहल ने कुछ हद तक टिकने का जज्बा दिखाकर भारत को और भी कम रनों पर आउट होने से बचा लिया। बता दें कि 92 रनों पर आल आउट होने वाली टीम इंडिया की ओर से चहल ने नाबाद 18 रन बनाए थे। चौथे वनडे मैच में खेली अपनी इस पारी में चहल ने कुल 37 गेंद खेली थी।
ICC ने कि विश्वकप 2019 के लिए प्रैक्टिस मैचों की घोषणा, भारत का मुकाबला इन टीमों से

बल्लेबाज चहल का अनोखा रिकॉर्ड-
इसके साथ ही चहल ने एक अनोखा और अविश्वनीय रिकॉर्ड बना दिया है। चहल इस पारी के साथ ही भारत की ओर से नंबर दस या निचले क्रम पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस स्थान पर वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक स्कोर 1998 में जवागल श्रीनाथ ने बनाया था। टोरंटो (कनाडा) में खेले गए उस मैच में श्रीनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ 43 रनों की पारी खेली थी। श्रीनाथ के बाद अब 10वें नंबर पर दूसरे पायदान पर युजवेंद्र चहल का नाम दर्ज हो गया है।

कुलदीप के साथ 35 रनों की साझेदारी-
यही नहीं चहल ने कुलदीप यादव के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी भी की जिसकी बदौलत शर्मनाक स्कोर पर आउट होने के बावजदू भारत 92 रन तक अपना स्कोर खींच सका। बता दें कि हेमिल्टन में हुए मैच के हीरो ट्रेंट बोल्ट रहे जिन्होंने 21 रन देकर 5 विकेट लेकर भारत को समेटने में अहम भूमिका निभाई। कीवी टीम ने यह मैच एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से जीता था। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज का नतीजा अब 3-1 हो गया। सीरीज का अंतिम मैच अब 3 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
