श्रीलंकाई गेंदबाज़ रंगना हेराथ ने किया कारनामा, आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाई हैट्रिक
गाले। श्रीलंका और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रहे दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज़ रंगना हेराथ ने हैट्रिक मार दी है। गाले में खेले जा रहे इस मुकाबले में उन्होंने एडम वोग्स, पीटर नीविल और मिचेल स्टार्क को लगातार तीन गेंदों पर पवेलियन की राह दिखाई। यह कारनामा करने वाले रंगना हेराथ दूसरे श्रीलंकाई गेंदबाज़ बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड नुवान जोएसा के नाम था।
आपको बता दें कि इनदिनों श्रीलंका आॅस्ट्रेलिया के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ की मेजबानी कर रहा है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 281 रनों पर सिमट गई। इसके बाद खेलने उतरी आॅस्ट्रेलियाई टीम भी खास अच्छा नहीं कर सकी और टीम को इनिंग की पहली ही गेंद पर अपना पहला विकेट गंवाना पड़ गया।
हालांकि, इसके बाद आतिशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने पूरे मूड में दिखे और उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स जमाए। लेकिन उनके तूफान को शांत किया श्रीलंकाई गेंदबाज़ दिलरुवान परेरा ने। पहले दिन आॅस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 54 रन बना लिए थे।
लेकिन असली खेल तो मानो मैच के दूसरे दिन शुरू हुआ हो। श्रीलंका के बाएं हार्थ के स्पिनर रंगना हेराथ ने सबसे पहले आॅस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को चलता किया और उस वक्त आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 59 रन था।
हेराथ ने अपनी शानदार गेदबाज़ी से आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब छकाया। मैच में असली रोमांच तो तब आया जब आॅस्ट्रेलियाई पारी का 25वां ओवर प्रगति पर था। यह ओवर रंगना के लिए लकी साबित हुआ और उनका नाम रिकॉर्डधारी गेंदबाज़ों की फेहरिस्त में शुमार हो गया। विराट कोहली ने इस इंडियन क्रिकेट लेजेंड के साथ 10 साल बाद फिर मैदान साझा करने को सपना सच होना बताया
उनका पहला शिकार बने एडम वोग्स जो एक तेजतर्रार शॉट खेलने के चक्कर में करुणारत्ने के हाथों लपके गए। इसके बाद आॅस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ पीटर नीविल को हेराथ ने कॉट एंट बोल्ड किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर शिकार हुए श्रीलंकाई पारी को ढहाने में अहम भूमिका निभाने वाले आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क। वह एलबीडब्ल्यू का शिकार हो गए। हालांकि, एंपायर ने पहले आउट करार नहीं दिया लेकिन कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के रिव्यू मांगने पर थर्ड अंपायर ने स्टार्क को आउट करार दिया। यह इतिहास में दूसरा मौका है जब किसी श्रीलंकाई गेंदबाज़ ने हैट्रिक मारी है। देखें हरभजन सिंह और गीता बसरा की बेटी की पहली तस्वीर
इसके साथ ही आॅस्ट्रेलिया की पहली पारी 33.2 ओवर्स में महज़ 106 रनों पर सिमट गई। यह आॅस्ट्रेलिया का श्रीलंकाई सरज़मीं पर अब तक का न्यूनतम स्कोर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
