रणजी ट्रॉफी 2022 : बंगाल की टीम का हुआ ऐलान, खेल मंत्री को किया गया शामिल
नई दिल्ली। रणजी ट्राॅफी के लिए बंगाल टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें खेल मंत्री को भी टीम में जगह दी गई है। जी हां, खेल मंत्री कोई और नहीं, बल्कि क्रिकेटर मनोज तिवारी हैं, जिन्हें एक बार फिर बंगाल की रणजी ट्राॅफी टीम में चुना गया गया है। मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल के माैजूदा खेल मंत्री हैं। भारतीय घरेलू सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले मनोज तिवारी को पिछले साल बंगाल में खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री के रूप में चुना गया था। राजनीति में कूदने के बाद मनोज तिवारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और शिबपुर निर्वाचन क्षेत्र में खड़े होकर जीत हासिल की। 36 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज मनोज ने आखिरी प्रथम श्रेणी मैच 2020 में साैराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्राॅफी फाइनल में खेला था। अब एक बार फिर तिवारी क्रिकेट एक्शन में वापस आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- 4 लीटर दूध, 2 किलो चिकन, 15 नंबर का जूता, मिलिए हरियाणा के खली से

लगा चुके हैं 27 शतक
तिवारी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 12 वनडे और तीन टी20आई मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने वनडे में 287 तो टी20आई में 15 रन बनाए। उन्हें कई मौके नहीं मिलने वाले सबसे बदकिस्मत क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। उनका प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड अच्छा है, जहां उन्होंने 125 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 8965 रन बना लिए हैं, जिसमें 27 शतक शामिल हैं। 2004 में 19 साल की उम्र में पदार्पण करने के बाद मनोज तिवारी का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह 17वां वर्ष होगा।

पश्चिम बंगाल को 'एलीट ग्रुप बी' में रखा गया
एलीट ग्रुप बी में विदर्भ, हरियाणा, केरल, त्रिपुरा और राजस्थान के साथ बंगाल की टीम शामिल है। बंगाल अपने अभियान की शुरूआत 13 जनवरी को करने जा रहा है जो त्रिपुरा के खिलाफ पहला मैच खेलेगा और वे उम्मीद कर रहे होंगे कि कोविड -19 अब उनकी टीम को बाधित नहीं करेगा। बंगाल टीम में हाल ही में कोरोना विस्फोट देखने को मिला था, जिसमें सुदीप चटर्जी, अनुस्टुप मजूमदार, काजी जुनैद सैफी, गीत पुरी और प्रदीप्त प्रमाणिक सहित छह खिलाड़ियों ने एक सहायक कोच के साथ कोविड -19 के लिए पाॅजिटिव रिपोर्ट पाई थी।

अभिमन्यु को साैंपी गई है कप्तानी
बंगाल टीम की की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को साैंपी गई है, जबकि अनुस्टुप मजूमदार और सुदीप चटर्जी जैसे बड़े नामों को जगह मिली है। शबाज अहमद, ईशान पोरेल जैसे आईपीएल सितारों को भी टीम में रखा गया है। बंगाल को 8 जनवरी को बेंगलुरू के लिए रवाना होना है, जहां वह अपने ग्रुप मैच खेलेंगे। लेकिन बेंगलुरू के लिए रवाना होने से पहले 6-7 जनवरी को दो दिवसीय अभ्यास मैच में बंगाल का सामना पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली मुंबई से होना है। गाैर हो कि पिछले सीजन में बंगाल उपविजेता रहा था। बंगाल की टीम दो बार (1938-39 और 1989-90) रणजी ट्रॉफी जीतने में सफल रही है। इसके अलावा 12 बार टीम फाइनल में हारते हुए अप
पश्चिम बंगाल टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), मनोज तिवारी, सुदीप चटर्जी, अनुस्टुप मजूमदार, अभिषेक रमन, सुदीप घरामी, अभिषेक दास, ऋत्विक चटर्जी, ऋत्विक रॉय चौधरी, अभिषेक पोरेल, शाहबाज अहमद, सायन शेखर मंडल, आकाश दीप, ईशान पोरेल , मुकेश कुमार, काजी जुनैद सैफी, साकिर हबीब गांधी, प्रदीप्त प्रमाणिक, गीत पुरी, नीलकंठ दास और करण लाल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
