ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये, BCCI ने की घोषणा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा की है। बीसीसीआई ने टेस्ट टीम, हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ को कैश अवॉर्ड देने का ऐलान किया है।
हर खिलाड़ी को मिलेंगे 50 लाख
बीसीसीआई ने घोषणा की है कि ऐतिहासिक सीरीज में जीत के लिए टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये और टीम के हेड कोच अनिल कुंबले को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। READ ALSO: विराट कोहली बोले, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से दोस्ती अब खत्म
चार दिन में जीता टेस्ट मैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में पहली पारी से ही शानदार क्रिकेट खेलने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया को कुल 137 के स्कोर पर रोक लिया और जीत के लिए सिर्फ 106 रन का लक्ष्य पाया। केएल राहुल की शानदार बैटिंग और कप्तान अजिंक्य रहाणे के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने चौथे दिन ही मैच जीत लिया।
घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतर हुआ है और बीते सालों में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करके नंबर वन की रैंक तक पहुंच गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
