For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रणजी मैच में मयंक अग्रवाल के न खेलने को लेकर जानें क्या बोले करुण नायर, कही बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम और रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिये सलामी बल्लेबाजी करने वाले मयंक अग्रवाल शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर रहेंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने राष्ट्रीय टीम से जुड़े खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर काम करने को कहा है जिसके तहत भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ ने मयंक अग्रवाल को आराम करने की सलाह दी है। मयंक अग्रवाल को 10 जनवरी से भारत की ए टीम से न्यूजीलैंड दौरे के लिये जुड़ना है।

रणजी ट्रॉफी के इस मैच से पहले कर्नाटक के कप्तान करुण नायर ने मयंक अग्रवाल की अनुपस्थिति को लेकर बयान दिया है। करुण नायर ने मयंक अग्रवाल को लेकर कहा कि वह पिछले कई सालों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके कारण आखिरकार वह भारतीय टेस्ट टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs SL: गुवाहाटी टी20 पर मंडराये खतरे के बादल, आखिरी समय पर बदल सकता है स्थान

करुण नायर ने कहा कि मयंक अग्रवाल की अनुपस्थिति टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिये एक मौका होगा, जिसका फायदा हर खिलाड़ी उठाना चाहेगा और खुद को साबित करने की कोशिश करेगा।

मयंक अग्रवाल पर बात करते हुए करुण नायर ने कहा,'मयंक बड़ा खिलाड़ी है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से किसी अन्य को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। मयंक शुरू से ही कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी रहा है, इसलिए यह वह समय है जब उसे उसकी मेहनत का फल मिले।'

और पढ़ें: जानें क्यो रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहे भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी, असली कारण का हुआ खुलासा

आगामी न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए बीसीसीआई ने मयंक अग्रवाल को रणजी ट्रॉफी के इस मैच से आराम लेने को कहा है। भारत की तरफ से छह टेस्ट मैच खेलने वाले करुण नायर ने उनकी जमकर तारीफ की और आगामी दौरे के लिये शुभकामनायें दी।

आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल ने भारत के लिये अब तक 9 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसकी 13 पारियों में दो दोहरे शतक की मदद से 872 रन बना चुके हैं। अपने छोटे से टेस्ट करियर में मयंक अग्रवाल ने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाये हैं।

Story first published: Thursday, January 2, 2020, 19:14 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+