आईपीएल10: विराट की जगह डिविलियर्स नहीं, वॉटसन करेंगे आरसीबी की कप्तानी
नई दिल्ली। आईपीएल शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को झटके पर झटके लग रहे हैं। जहां टीम के कप्तान विराट कोहली कंधे की चोट के कारण शुरूआती मैचों से बाहर हैं वहीं दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि टीम के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स भी पीठ की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण आईपीएल के पहले मैच में उनके खेलने पर अब भी संशय बना हुआ है।
इसी वजह से अब कोहली की जगह टीम की कप्तानी शेन वॉटसन को सौंपी गई है, हालांकि पहले कोच डेनियल वेटोरी ने घोषणा की थी कि कोहली की जगह टीम के कैप्टन एबी होंगे लेकिन एबी भी अब चोटिल हो गए हैं इस वजह से अब टीम की कमान वाटसन को सौंपी गई है। मालूम हो कि आईपीएल 9 उपविजेता आरसीबी का पहला मुकाबला 5 अप्रैल को चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से है।
सरफराज खान भी आरसीबी से बाहर
मालूम हो कि टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं, लोकेश राहुल के बाद अब टीम के कीमती खिलाड़ी सरफराज खान भी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। उन्हें प्रैक्टिस मैच के दौरान पैर में चोट लगी है। ऐसे में जाहिर है वाटसन के ऊपर टीम को लेकर काफी दवाब होगा। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर ने उम्मीद जताई है कि कोहली और एबी जल्दी ठीक हो जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
