For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका, पृथ्वी शॉ के कंधे में आई चोट

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की ए टीम को पृथ्वी शॉ के रूप में बड़ा झटका लगा है। 10 जनवरी को रवाना होने वाली इंडिया ए की टीम का हिस्सा रहे पृथ्वी शॉ को भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में मुंबई और कर्नाटक के बीच जारी मैच के दौरान चोट लग गई है। न्यूजीलैंड दौरे पर जाने के लिये इंडिया ए टीम के पास सिर्फ 1 हफ्ते का समय बाकी है और ऐसे में पृथ्वी शॉ का चोटिल होना उनके लिये बड़ा झटका साबित हो सकता है।

शुक्रवार को मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान जब वह फील्डिंग कर रहे थे तब अपना बायां कंधा चोटिल करा बैठे। पृथ्वी शॉ के साथ यह दुखद घटना बांद्रा कुर्ला परिसर में खेले जा रहे रणजी मैच के तीसरे सत्र के दौरान हुई, जब ओवर थ्रो बचाने के चक्कर में पृथ्वी शॉ ने छलांग लगाई और कंधा चोटिल कर बैठे।

और पढ़ें: 'विराट सेना' को रिप्लेस कर सकती है एमएसके प्रसाद की यह युवा टीम, शामिल 6 गेंदबाज, 5 बल्लेबाज

पृथ्वी शॉ के चोटिल होते ही उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि शाम तक शॉ की हालत पहले से बेहतर थी।

उन्होंने कहा, 'चोट लगने के बाद पृथ्वी शॉ की हालत पहले से बेहतर लग रही थी। मैदान पर भले ही उनकी हालत ठीक नहीं लग रही थी लेकिन बाद में वह काफी बेहतर दिख रहे हैं। अब यह तो फिजियो से पूछने के बाद पता चलेगा कि सही मामले में स्थिति क्या है।'

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को सौरव गांगुली से उम्मीद, फिर से शुरु करवा सकते हैं भारत-पाक सीरीज

वहीं मुंबई टीम से जुड़े एक सूत्र के अनुसार टीम ने एहतियात के तौर पर उनका एमआरआई स्कैन कराया है।

गौरतलब है कि साल 2018 में भी जब पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम का हिस्सा बने थे तो अभ्यास के दौरान एक कैच को पकड़ने के चक्कर में चोटिल हो गये थे, जिसके बाद उन्हें दौरे से वापस लौटना पड़ा। अब न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए पृथ्वी शॉ इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उनकी यह चोट उनके करियर को फिर से मुश्किलों में डाल सकती है।

और पढ़ें: क्रिकेट के इस बड़े नियम को बदलना चाहते हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क वॉ, जानें क्यों

इंडिया ए की टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होगी। पृथ्वी शॉ सीमित ओवर्स और चारदिवसीय टेस्ट मैचों के लिये भारती टीम का हिस्सा हैं।

Story first published: Friday, January 3, 2020, 20:21 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+