For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नहीं रहे राशिद खान के पिता, फिर भी इस कारण उन्होंने किया मैच खेलने का फैसला

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान के पिता का निधन हो गया है। इस युवा खिलाड़ी के पिता ने 30 दिसंबर को आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी खुद राशिद ने ट्वीट करके दी। जब उनके पिता का निधन हुआ तब राशिद ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में एडिलैड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे थे। राशिद के मुताबिक उनके पिता उनकी जिंदगी के सबसे अहम इंसान थे। इसके बावजूद भी राशिद ने मैच खेलने का फैसला किया है।

राशिद खान की दिल छूने वाली बात

राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान को खो दिया। वह मेरे पिता हैं। मुझे अब समझ आ गया है कि आप मुझे हमेशा मजबूत बने रहने के लिए क्यों कहते थे।'

मेलबर्न में 9 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

पिता को श्रद्धांजलि

उनके पिता के निधन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि राशिद खान आगे के मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वो वापस अफगानिस्तान लौट जाएंगे। लेकिन एडिलेड स्ट्राइकर्स ने बयान जारी करते हुए सूचना दी है कि राशिद खान ने खेलने की इच्छा जताई है। बयान में कहा गया कि राशिद खान आज रात का मुकाबला खेलना चाहते हैं, जो सिडनी थंडर्स के खिलाफ होगा। वो पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए ये मुकाबला खेलेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने जताया शोक

गौरतलब है कि राशिद खान भारत में ही आईपीएल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। राशिद खान ने जब पिता के जाने के बारे में जानकारी दी तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों के अलावा दुनिया में क्रिकेट जगत से जुड़े कई लोगों ने शोक जताया।

Story first published: Monday, December 31, 2018, 17:03 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+