Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफगानिस्तान की टी20 टीम के नये कप्तान बनें राशिद खान, निशाने पर टी20 विश्वकप

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेजबानी में 17 अक्टूबर से यूएई में आयोजित किये जाने वाले टी20 विश्व कप को लेकर दुनिया भर की टीमें इस समय तैयारियों में जुटी हुई हैं और एक दूसरे के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलती नजर आ रही हैं। इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम के नेतृत्व में बदलाव करने का फैसला करते हुए मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान को टीम का नया कप्तान बनाया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को राशिद खान को टी20 टीम का नया कप्तान बनाने का ऐलान किया। जहां राशिद खान को टीम की कमान सौंपी गई है तो वहीं नजीब जारदान को उपकप्तान बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने से ही राशिद खान को टीम का नया कप्तान बनाने को लेकर चर्चा चल रही थी जिस पर बयान देते हुए राशिद खान ने टीम की कमान संभालने से इंकार कर दिया था, हालांकि अब ऐलान हो गया है तो जाहिर है कि एसीबी ने राशिद खान को यह जिम्मेदारी संभालने के लिये मना लिया होगा।

और पढ़ें: ENG vs PAK: 7 सदस्य हुए कोरोना पॉजिटिव तो इंग्लैंड ने किया नई टीम का ऐलान, 9 डेब्यूटेंटस को मिला मौका

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए राशिद खान ने पहले कप्तानी के सवाल पर कहा था कि मैं अपने दिमाग में एक बात को लेकर बिल्कुल क्लियर हूं कि टीम के लिये मैं एक खिलाड़ी के तौर पर ज्यादा बेहतर हूं। मैं उपकप्तान के रोल से खुश हूं और जब भी टीम को मेरी मदद की या कप्तान को मेरी सलाह की जरूरत हो तो वो देकर अपना योगदान दे सकूं।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2019 विश्व कप से दो महीने पहले भी अपनी टीम की कप्तानी में बदलाव किया था और गुलबदीन नईब को वनडे की कमान तो असगर अफगान को टी20 टीम की कमान सौंपी थी। वहीं टी20 विश्व कप से 2 महीने पहले एक बार फिर एसीबी ने अपनी टीम की कमान में बदलाव किया है।

और पढ़ें: आखिर कैसे ICC ट्रॉफी का सूखा मिटा सकते हैं विराट कोहली, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया रास्ता

राशिद खान ने इससे पहले टी20 टीम की कप्तानी लेने से इंकार करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि अगर वो टीम की कमान संभालेंगे तो बतौर खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पायेंगे जिसका असर उनके प्रदर्शन पर नजर आयेगा। राशिद खान टीम के लिये अपने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं करना चाहते हैं।

Story first published: Tuesday, July 6, 2021, 18:29 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+