For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर कैसे ICC ट्रॉफी का सूखा मिटा सकते हैं विराट कोहली, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया रास्ता

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और आईसीसी ट्रॉफी के बीच आंख-मिचौली का खेल अभी जारी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली और आईसीसी खिताब के बीच का यह खेल 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच से शुरू हुआ था, जिसके बाद 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा और 2021 में खेले गये आईसीसी के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भी रिजर्व डे पर विराट कोहली के हाथों से एक बार फिर खिताब छूट गया। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने हर प्रारूप में अपना दबदबा बनाया है लेकिन बस एक आईसीसी खिताब हासिल नहीं कर पाये हैं।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय टीम के पास मौके खत्म हो गये हैं, विराट सेना के पास अगले 2 साल में 3 आईसीसी खिताब जीतने का मौका है और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम का मानना है कि यह वो वक्त है जब भारतीय कप्तान विराट कोहली इनमें से एक खिताब अपनी झोली में डालते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: IND vs SL: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, बताया- राणातुंगा के बयान पर कैसा था भारतीय टीम का रिएक्शन

उल्लेखनीय है कि आईसीसी की ओर से 2021 और 2022 में लगातार दो टी20 विश्व कप आयोजित कराये जाने हैं जिसकी मेजबानी यूएई और ऑस्ट्रेलिया में की जानी है। वहीं 2023 में भारत को वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है। सबा करीम का मानना है कि अगले 2 सालों में विराट सेना के पास एक से ज्यादा आईसीसी खिताब जीतने का मौका है। इंडिया न्यूज से बात करते हुए सबा करीम ने कहा कि अगर भारतीय टीम यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप में जीत हासिल कर लेती है तो एक से ज्यादा आईसीसी खिताब जीतते हुए नजर आ सकती है।

उन्होंने कहा,'विराट कोहली और भारतीय टीम के पास यह सुनहरा मौका है जहां पर उन्हें लगातार 3 विश्व कप खेलने हैं। अगर वो अच्छी शुरुआत करते हैं और पहला विश्व कप जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो उनमें जो विश्वास जागेगा उससे वो बाकी के विश्वकप में भी अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल कर सकते हैं।'

और पढ़ें: IND vs ENG: कोरोना काल में पहली बार खचाखच भरेगा स्टेडियम, टेस्ट सीरीज को लेकर ECB ने किया ऐलान

सबा करीम का मानना है कि भारतीय टीम को जीत के लिये सही कॉम्बिनेशन और रणनीति को सही से लागू करना होगा तभी वो आईसीसी के खिताबी सूखे को मिटाने में कामयाब हो सकेगी।

उन्होंने कहा,'मेरा मानना है कि हमारे पास न सिर्फ अच्छी टीम है बल्कि खेल के प्रति जुनून और विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। हमें बस सही मौके का इंंतजार कर अपनी रणनीति को अच्छे से लागू करने पर ध्यान देना होगा और सही कॉम्बिनेशन और प्लानिंग के साथ हम आईसीसी खिताब के सूखे को मिटा सकते हैं।'

आपको बता दें कि फिलहाल विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है जहां उसे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नये चक्र के तहत इंग्लिश टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसका पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिघंम के मैदान पर खेला जायेगा।

Story first published: Tuesday, July 6, 2021, 16:51 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+