'अधर मे लटक गया है धोनी का करियर', संन्यास पर जानें क्या-क्या बोले शोएब अख्तर
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में पिछले साल आयोजित हुए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर वापसी नहीं की है और इस दौरान लगातार उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। धोनी के संन्यास पर अटकलें और सुझाव देने वाले पूर्व खिलाड़ियों की इस फेहरिस्त में अब एक नाम पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी जुड़ गया है जिनका मानना है कि धोनी को 2019 विश्व कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था। हालांकि उन्हे इस बारे में कोई आइडिया नहीं कि धोनी ने यह फैसला इतने लंबे समय तक क्यों लटकाकर रखा हुआ है।
और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने बताया सौरव गांगुली और धोनी में से किसका जमाना बेहतर
इसके साथ ही शोएब अख्तर ने कहा कि धोनी ने शानदार तरीके से क्रिकेट में अपने देश की सेवा की है, जिसके चलते वह एक शानदार विदाई के हकदार हैं और उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई उन्हें वह विदाई जरूर प्रदान करेगा।
और पढ़ें: 'धोनी, पंत या राहुल', पूर्व चयनकर्ता ने बताया टी20 विश्व कप में किसे करेंगे शामिल

धोनी की जगह होता तो संन्यास ले चुका होता
वहीं शोएब अख्तर का मानना है कि अगर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की स्थिति में वो होते तो वह कब का संन्यास ले चुके होते।
उन्होंने कहा, ‘अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं संन्यास ले चुका होता। मैं छोटे फॉर्मेट में तीन-चार साल और खेल सकता था लेकिन मैंने (विश्व कप 2011 के बाद) संन्यास ले लिया क्योंकि मैं खेल को शत प्रतिशत नहीं दे पा रहा था। इसलिए फैसले के लिए इंतजार क्यों करो।'

अधर में लटक गया है धोनी का करियर
इतना ही नहीं शोएब अख्तर का मानना है कि लंबे समय से क्रिकेट न खेलने की वजह से और आईपीएल के आयोजन पर मंडरा रहे खतरे की वजह से अब धोनी का करियर अधर में लटक गया है, हालांकि इन सबके बावजूद वह शानदार विदाई के हकदार हैं।
उन्होंने कहा, ‘एक देश के तौर पर आपको उन्हें पूरे सम्मान और गरिमा के साथ विदाई देनी चाहिए। उन्होंने आपके लिए विश्व कप जीता और भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है। वह बहुत अच्छे इंसान भी हैं लेकिन अभी लगता है कि उनक करियर अधर में लटक गया हैं।'

विश्व कप के बाद ही लेना चाहिये था संन्यास
शोएब अख्तर ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें तभी संन्यास ले लेना चाहिए था जब वह (न्यूजीलैंड के खिलाफ) सेमीफाइनल में टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया, इसका जवाब वही दे सकते हैं। मेरे हिसाब से उन्हें विश्व कप के बाद विदाई सीरीज में खेलना चाहिए था और शानदार तरीके से क्रिकेट को अलविदा कहना चाहिए था।
उन्होंने कहा, ‘इस खिलाड़ी ने अपनी पूरी क्षमता से क्रिकेट की सेवा की है। उन्हें पूरे सम्मान के साथ क्रिकेट को अलविदा कहना चाहिए। मैं नहीं जानता कि उन्होंने इसे इतना लंबा क्यों खींचा। उन्हें वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था।'

आईपीएल के न होने से टूट सकता है वापसी का सपना
उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने के बाद से धोनी ने एक भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है, हालांकि वह आईपीएल के 13वें सीजन के जरिये मैदान पर वापसी करने की तैयारी में जुटे थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते अब इस टूर्नामेंट का आयोजित हो पाना नामुमकिन नजर आ रहा है। कोच रवि शास्त्री के अनुसार अगर धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते तो अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिये चुनी जाने वाली भारतीय टीम में उनके खेलने की संभावना बन सकती थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
