For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिन रात तरक्की कर रहा है अफगान का ये धाकड़ क्रिकेटर, अब ऑस्ट्रेलिया में मचाएगा तूफान

अफगानिस्तान के सबसे कामयाब युवा क्रिकेटर राशिद खान दिन रात नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के सबसे कामयाब युवा क्रिकेटर राशिद खान दिन रात नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। अफगानिस्तान का ये धाकड़ गेंदबाज आजकल हर किसी की जुबां पर है। दरअसल अब अफगानिस्तान के राशिद खान ऑस्ट्रेलियाई टी-20 बिग बैश लीग में खेलेंगे। 19 साल के होने जा रहे लेग स्पिनर राशिद इस साल एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर खेलते नजर आएंगे। राशिद की इस नई टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच जेसन गिलेस्पी हैं। राशिद खान अफगानिस्तान के ऐसे पहले खिलाड़ी बनने वाले हैं जो ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलेंगे

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में क्रिकेट का खुमार लोगों पर जमकर चढ़ रह है। अभी हाल ही में अफगानिस्तान की टीम ने टेस्ट टीम का दर्जा हासिल किया है। इससे पहले राशिद खान 2017 में ही इतिहास रचते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले अफगानिस्तान के क्रिकेटर बने थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें चार करोड़ रुपये में खरीदा था। राशिद ने आईपीएल के 14 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे।

इसे भी पढ़ेंः- एक 'गलती' से हुई पाकिस्तान की फजीहत, सालों बाद मैच फिर भी खाली रहा स्टेडियम

राशिद कैरेबियन प्रीमियर लीग 2017 में गुयाना एमेजॉन वॉरियर्स की तरफ से भी खेले हैं। इस लीग में उन्होंने जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम किया। राशिद इस लीग में हैट्रिक बनाने वाले पहले गेंदबाज बने थे। इसके अलावा 18 साल 357 दिन की उम्र में राशिद ने अफगान शापेजा क्रिकेट लीग एससीएल की टीम बंदे अमीर ड्रैगंस टीम की कप्तानी संभालते ही एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। राशिद तीसरे सबसे कम उम्र के टी-20 कप्तान बन गए हैं।

गौरतलब है कि अपनी सटीक गुगली से पहचान बनाने वाले राशिद खान ने 2015 में टी-20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशल में डेब्यू किया था। उस वक्त वे 17 साल के थे। राशिद ने 29 वनडे में अबतक 63 विकेट और 27 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 14.35 के औसत से 42 विकेट झटके हैं।

इसे भी पढ़ेंः- भारत को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे में नहीं खेलेगा गब्बर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+